{"_id":"5d6e7f498ebc3e0172325676","slug":"priyanka-gandhi-may-get-charge-of-the-entire-up-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी को मिल सकता है पूरे यूपी कांग्रेस का प्रभार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रियंका गांधी को मिल सकता है पूरे यूपी कांग्रेस का प्रभार
Wed, 04 Sep 2019 06:46 AM IST
आसिम खान
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 04 Sep 2019 06:46 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी नई जिम्मेदारी दे सकती है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया है कि प्रियंका को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभार दे दिया जाए। अब वो प्रदेश के पूर्वी हिस्से की प्रभारी हैं और पश्चिमी हिस्सा ज्योतिरादित्य के जिम्मे है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी शिकस्त के बाद से अब तक लगातार कांग्रेस में आत्ममंथन का दौर चल रहा है। राहुल गांधी ने चुनाव नतीजों के बाद पार्टी अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद से पार्टी के लिए नए अध्यक्ष की तलाश जारी है। हालांकि इस बीच पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर उत्त्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों पर भी पार्टी कोई प्रभाव नहीं डाल पाई थी। यहां तक कि खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से अपना चुनाव हार गए थे। उन्हें भाजपा की महिला नेता स्मृति ईरानी ने हराया। अमेठी को कांग्रेस पार्टी की पारंपरिक सीट माना जाता रहा है।
विज्ञापन