फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi asks UP women want to know their voice will listen by govt or not

प्रियंका गांधी ने पूछा: यूपी सरकार में लड़कियों की आवाज सुनी जाएगी या नहीं?

Thu, 01 Aug 2019 12:58 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 01 Aug 2019 12:58 PM IST
सार

  • प्रियंका ने पूछा अपराधियों के खिलाफ बोलने पर आवाज सुनी जाएगी या नहीं
  • प्रियंका ने बाराबंकी में एक छात्रा द्वारा पुलिस से सवाल किए जाने संबंधी खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया
  • पिछले रविवार को सड़क हादसे में उन्नाव बलात्कार पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई थी

विज्ञापन
Priyanka Gandhi asks UP women want to know their voice will listen by govt or not
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव बलात्कार पीड़िता के सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में राज्य की हर लड़की के मन में यही सवाल है कि अपराधियों के खिलाफ बोलने पर उसकी आवाज सुनी जाएगी या नहीं।

विज्ञापन


प्रियंका ने बाराबंकी में एक छात्रा द्वारा पुलिस से सवाल किए जाने संबंधी खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया कि अगर कोई रसूख़ वाला-बड़ा इंसान कुछ गलत करता है तो उसके खिलाफ हमारी आवाज सुनी जाएगी क्या? यह बाराबंकी की एक छात्रा का 'बालिका जागरूकता रैली' के दौरान उप्र सरकार से पूछा गया सवाल था।उन्होंने कहा कि यही सवाल आज उप्र की हर महिला व बच्ची के मन में है। भाजपा जवाब दो।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (उत्तर) आरएस गौतम आनंद भवन स्कूल में लड़कियों के लिए सुरक्षा जागरूकता अभियान 'बालिका सुरक्षा जाग्रत अभियान' में बोल रहे थे। गौतम ने कहा कि लड़कियों को सतर्क रहना चाहिए, और अगर उन्हें लगता है कि उनके साथ कुछ भी गलत हो रहा है, तो उन्हें तुरंत टोल-फ्री नंबर पर कॉल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले रविवार को सड़क हादसे में उन्नाव बलात्कार पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई थी । हादसे में पीड़िता की मौसी और चाची की मौत हो गई। पीड़ित महिला और उसके वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed