फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Privilege motion against Kunal Kamra progressing as per procedure: Maharashtra council chairman

Maharashtra: कुणाल कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई, डिप्टी CM शिंदे पर टिप्पणी की जांच करेगी समिति

Sun, 07 Dec 2025 06:36 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 07 Dec 2025 06:36 PM IST
सार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर आपात्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव विधान परिषद के सभापति ने स्वीकार कर लिया है। सभापति राम शिंदे के अनुसार, यह मामला अब विशेषाधिकार समिति को भेजा गया है, जो इस प्रस्ताव की जांच करेगी।

विज्ञापन
Privilege motion against Kunal Kamra progressing as per procedure: Maharashtra council chairman
राम शिंदे, महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे ने रविवार को बताया कि हास्य कलाकार और स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है और इस पर तय प्रक्रिया के अनुसार आगे कार्रवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला अब विशेषाधिकार समिति को भेजा गया है, जो इस प्रस्ताव की जांच करेगी। समिति की रिपोर्ट आने के बाद इसे सदन में चर्चा के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maharashtra: विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले विपक्ष का चाय पार्टी से बहिष्कार, LoP नहीं बनाए जाने से नाराज
विज्ञापन


'समिति की रिपोर्ट पर सदन में होगी चर्चा'
राम शिंदे ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव स्वीकार किया जा चुका है और इसे विशेषाधिकार समिति को भेज दिया गया है। समिति रिपोर्ट देगी, जिसके बाद सदन में इस पर चर्चा होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों शुरू हुआ विवाद?
यह प्रस्ताव भाजपा के एमएलसी ने तब पेश किया था जब कुणाल कामरा का एक वीडियो मार्च 2025 में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी की थी। कुणाल कामरा ने मुंबई के खार इलाके स्थित हैबिटेट कॉमेडी क्लब में अपने शो के दौरान एकनाथ शिंदे को गद्दार कहा था। उन्होंने 2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत और शिवसेना टूटने की घटना पर एक लोकप्रिय हिंदी गीत में बदलाव कर व्यंग्य भी किया था।


विवाद पर प्रतिक्रिया और तनाव
कुणाल कामरा के इस शो के बाद विवाद बढ़ गया था और शिवसेना नेता राहुल कनल समेत 11 लोगों ने कथित रूप से उस होटल परिसर में तोड़फोड़ की थी, जहां कामरा का कार्यक्रम हुआ था। इस घटना के बाद राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई थी।

यह भी पढ़ें - Goa Nightclub Fire: सौरभ लूथरा और गौरव के खिलाफ FIR; अरपोरा-नागोआ पंचायत के सरपंच रोशन रेडकर भी हिरासत में

विशेषाधिकार उल्लंघन की जांच करेगी समिति
अब विशेषाधिकार समिति इस मसले की जांच करेगी और तय करेगी कि क्या कुणाल कामरा की टिप्पणी विधान परिषद और उसके सदस्यों के विशेषाधिकार का उल्लंघन है? और यदि हां, तो उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जा सकती है? समिति की रिपोर्ट के बाद पूरे सदन में चर्चा होगी और अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed