फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prisoner of life jail sentence in baghpat jail, released bandish music album

हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी ने बनाई म्यूजिक एलबम

Thu, 05 Dec 2019 08:42 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 05 Dec 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
prisoner of life jail sentence in baghpat jail, released bandish music album
Music Album Release - फोटो : AmarUjala

हत्या जैसे संगीन अपराध को अंजाम देने के बाद किसी व्यक्ति की जिंदगी अंधेरे में घिर जाती है। आजीवन कारावास जैसी कठोर सजा पाने के बाद उसके सामान्य जीवन में लौटने की संभावनाएं भी बहुत कम ही होती हैं। लेकिन बागपत जिला जेल में हत्या की सजा काट रहे एक कैदी ने सबके लिए अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।

विज्ञापन


हत्यारोपी एक कैदी बलराज ने एक म्यूजिक एलबम रिकॉर्ड कर जिंदगी में नई शुरुआत की है। बंदिश नाम के इस म्यूजिक एलबम में कुल दस गाने रिकॉर्ड किए गए हैं, जो लगभग एक घंटे की अवधि के हैं। इस एलबम को बागपत जेल में ही रिकॉर्ड किया गया है। एक सजायाफ्ता कैदी के इस प्रयास की चारों ओर तारीफ हो रही है। इस एलबम को दिल्ली में केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद येसो नाईक ने पिछले मंगलवार को जारी किया। 
विज्ञापन


बंदिश एलबम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि संगीत लोगों की हर तकलीफ को कम कर देता है। उसे एक शांति की राह पर ले जाता है। एक कैदी के द्वारा इस तरह का प्रयास मन को संतोष देता है। उन्होंने कहा कि जेल किसी व्यक्ति को सुधरने का एक अवसर देने की जगह होता है। ऐसे में अगर संगीत के जरिए किसी कैदी के जीवन में अच्छी पहल होती है तो यह एक अच्छा संदेश देता है। बंदिश एलबम को रिकॉर्ड कराए जाने के पीछे समाज सुधारक प्रदीप रघुनंदन की भूमिका काफी सराहनीय रही है। उनके प्रयास से ही यह एलबम रिकॉर्ड किया जा सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed