फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prisoner goes to watch movie with his girlfriend with the help of constable

बंदी को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ फिल्म दिखाने के लिए ले गया सिपाही

Thu, 10 Mar 2016 04:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Thu, 10 Mar 2016 04:47 AM IST
सार

  • कुख्यात आकिल टेढ़ा को लेकर पेशी पर आया था सिपाही राकेश।
  • कचहरी गेट पर पहले से बाइक लेकर खड़ी थी आकिल की प्रेमिका।
  • एक बाइक से तीनों पहुंचे वेव मॉल, सिपाही निलंबित, होगा बर्खास्त।
  • फिल्म दिखाने के लिए बंदी से एक हजार रुपये लिए थे सिपाही ने।

विज्ञापन
prisoner goes to watch movie with his girlfriend with the help of constable
सिपाही की मदद से गर्लफ्रेंड के साथ फिल्म देखने गया बंदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर के सर्राफ मंजीत सिंह से दो किलो सोना लूटने में जेल भेजे गए कुख्यात बदमाश आकिल टेड़ा को कचहरी से सिपाही फिल्म दिखाने ले गया। कचहरी गेट पर पहले ही प्रेमिका बाइक के साथ तैयार खड़ी थी। एक बाइक से तीनों वेव पहुंचे और फिल्म देखी।

विज्ञापन


फिल्म नीरजा देखकर बाहर आए आकिल टेड़ा, उसकी प्रेमिका सायना और सिपाही राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया। सिपाही को निलंबित करते तीनों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सिपाही के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि रामपुर जनपद के टांडा थानाक्षेत्र के मोहल्ला मनिहारन निवासी आकिल टेड़ा पुत्र अब्दुल सलाम को भोजपुर ने सर्राफ से लूट के मामले में जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को एडीजे 12 और एडीजे 5 में आकिल टेड़ा की पेशी थी। जेल से लाने के बाद मुल्जिमों को कचहरी की हवालात में बंद कर दिया था। यहां से आकिल टेड़ा को सिपाही राकेश कुमार अपनी कस्टडी में कोर्ट लेकर गया।

लेकिन वापसी में हवालात ना लाकर वेव चला गया। कचहरी गेट पर पहले से बाइक लेकर खड़ी आकिल टेड़ा की प्रेमिका सायना उर्फ शबाना पुत्री जमील निवासी आजाद नगर थाना मझोला मिल गई। तीनों बाइक पर बैठकर रामगंगा विहार स्थित वेव मॉल पहुंच गए।

फिल्म देखकर बाहर आते ही हुए गिरफ्तार

prisoner goes to watch movie with his girlfriend with the help of constable
गिरफ्तार - फोटो : file photo

हथकड़ी खोलकर बाइक की डिग्गी में रख ली और नीरजा फिल्म देखी। इसी बीच एसएसपी को इस पूरे प्रकरण की सूचना मिल गई। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने वेव की घेराबंदी कर फिल्म देखकर बाहर आए बाइक स्टैंड के पास से तीनों को पकड़ लिया।

पूछताछ करने पर आकिल ने बताया कि उसने सिपाही को एक हजार रुपये दिए थे। सिविल लाइंस थाने में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जबकि सिपाही के खिलाफ सात भ्रष्टाचार निवारण अधिनिमय की धारा भी लगाई है। सिपाही राकेश कुमार पुत्र हेतराम सिंह निवासी भोजपुर थाना भमौरा जिला बरेली इन दिनों पुलिस लाइन में तैनात था। 

सिपाही राकेश कुमार कचहरी से मुल्जिम आकिल टेड़ा को वेव मॉल ले गया था। एक युवती समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
- नितिन तिवारी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed