{"_id":"570e9d144f1c1be95f4a6dd9","slug":"prince-william-and-kate-middleton-in-national-park-kaziranga","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल पार्क में बेखौफ होकर घूमे प्रिंस विलियम और केट मिडलटन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नेशनल पार्क में बेखौफ होकर घूमे प्रिंस विलियम और केट मिडलटन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 14 Apr 2016 03:38 PM IST
विज्ञापन
बेखौफ होकर घूमे प्रिंस विलियम और केट मिडलटन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश के शाही जोडे़ प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने बुधवार को सफारी जीप में सवार होकर काजीरंगा नेशनल पार्क की सैर की। इसके बाद पार्क के आसपास के गांवों, काजीरंगा डिस्कवरी सेंटर और वन्यजीव पुनर्वास एवं संरक्षण केंद्र का दौरा किया।
विज्ञापन
पार्क पहुंचने पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ओपी पांडेय और अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एनके यादव ने काजीरंगा सूचना केंद्र के सामने शाही जोड़े को असमिया स्कार्फ ‘बिहुवान’ पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा नेशनल पार्क में दुनिया के दो तिहाई एक सींग वाले गैंडे पाए जाते हैं। प्रिंस और केट सुरक्षा वाहनों के बीच खुली जीप में काजीरंगा नेशनल पार्क के बगोरी रेंज पहुंचे।
प्रिंस और केट ने काजीरंगा नेशनल पार्क से बाहर गेट पर पत्रकारों को बताया कि उन्होंने एक सींग वाले गैंडा, हिरण, भैंस समेत कई जानवर देखे। दोनोें डुंगा और रोवमारी फॉरेस्ट कैंप भी गए। पार्क का यह कैंप एक सींग वाले गैंडा और टाइगर का निवास स्थान माना जाता है।
अधिकारियों ने बताया कि शाही जोड़े ने बिमोली कैंप पर नाश्ता भी किया और काजीरंगा नेशनल पार्क के स्टाफ से गैंडों और हाथियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिकार रोकने के उपायों के बारे में भी जानकारी ली।
प्रिंस विलियम ने जानवरों को शिकारियों से बचाने की कोशिश के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों के बार में भी जाना। इस बीच उन्होंने वनकर्मियों के परिवार का हालचाल पूछा।

