फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister wants to create swachh bharat and we are wants to sach bharat says Rahul Gandhi

राहुल के निशाने पर मोदी सरकार और RSS कहा- स्वच्छ भारत नहीं, सच भारत चाहिए

Thu, 17 Aug 2017 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Aug 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister wants to create swachh bharat and we are wants to sach bharat says Rahul Gandhi
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी

शरद यादव के साझा विरासत बचाओे सम्मेलन में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का भाषण एक बार फिर मोदी सरकार और संघ परिवार पर केंद्रित रहा। राहुल ने न सिर्फ मोदी सरकार की घोषणाओं और वादों पर तंज कसा, बल्कि संघ परिवार की देशभक्ति पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन


उन्होंने देश के विभिन्न संस्थानों में संघ पृष्ठभूमि के लोगों को रखे जाने का आरोप लगाया। राहुल ने समूचे विपक्ष से सरकार के खिलाफ मिलकर लड़ने का आह़वान किया।
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि इन लोगों ने तिरंगे को सैल्यूट (सलामी) करना भी सत्ता में आने के बाद सीखा है। संघ के लोग जानते हैं कि वे अपनी विचारधारा के आधार पर चुनाव नहीं जीत सकते हैं इसलिए विभिन्न जगहों पर अपने लोगों को बैठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के सबसे बड़े नेता ब्रिटिश सरकार में लड़ नहीं सके थे। उनके एक नेता ने ब्रिटिश सरकार को चिट्ठी लिखकर जेल से छोड़ने को कहा था। राहुल ने कहा कि अगर देश को इनके हाथों से बचाना है तो हमें एक साथ मिलकर लड़ना होगा। प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत बनाना चाहते हैं जबकि हम सच भारत बनाना चाहते हैं।

राहुल ने कहा कि मोदी जी ने सत्ता में आने से पहले खूब वादे किए जो आज तक पूरे नहीं हुए। उन्होंने लोगों के बैंक खातों में 15 लाख रुपये आने और युवाओं को हर साल दो करोड़ रोजगार देने की घोषणा की।

संसद में केंद्र सरकार ने माना कि पिछले साल मात्र एक लाख लोगों को रोजगार दिया। किसानों को अपने साथ करने के लिए ऋण माफी का वादा किया लेकिन वित्त मंत्री अरुण जेटली संसद में ऋण माफी से इनकार करते हैं। सरकार ने करोड़पतियों का कर्ज तो माफ  कर दिया है लेकिन तमिलनाडु के किसान जंतर-मंतर पर नंगे होकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

पढ़ें- भाजपा-कांग्रेस में 'शब्द वार', रविशंकर प्रसाद बोले- भाषण नहीं देते, रोते हैं राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदीजी ने सैनिकों से वन रैंक वन पेंशन का वादा किया, वह भी पूरा नहीं हुआ। मोदी जी ने पूरा देश 15-20 कारोबारियों के हाथों में दे दिया है। ये लोग ही देश चला रहे हैं और मोदी जी की मार्केटिंग कर रहे हैं।

राहुल ने कहा कि हमेशा सच की ही जीत होती है, सामने चाहे मोदी हो या कोई और। राहुल ने खुद पर हुए हमले पर कहा कि गुजरात में जिन्होंने मेरे ऊपर पत्थर फेंके, मैंने उनसे बात करनी चाही। जब मैं रुका तो पत्थर फेंकने वाले भाग गए।


कांग्रेस ने बताया यादव की जेडीयू को असली
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि शरद यादव के नेतृत्व वाली जेडीयू ही असली जेडीयू है। उन्होंने कहा कि नीतीश वाली जेडीयू बीजेपी की है।

उन्होंने कहा कि आज अंग्रेज तो नहीं हैं लेकिन उनके समर्थक बचे हुए हैं जो भारत छोड़ो आंदोलन के समय में शामिल नहीं हुए थे। आज जो समय चल रहा है, वह इमरजेंसी का बाप है। जासूसी के लिए टॉयलेट में भी माइक्रोफोन लगाए हुए हैं। लोग सड़क पर बात करने भी डरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed