फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi wore special turban on independence day 2024 news in hindi

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने पहना विशेष साफा, जानें क्या है उनकी पगड़ी की विशेषता

Thu, 15 Aug 2024 10:02 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 15 Aug 2024 10:02 AM IST
सार

पीएम मोदी के पगड़ी में वैसे तो कई रंग है, लेकिन नारंगी रंग सबसे ज्यादा निखर कर आ रहा है। दरअसल, नारंगी रंग को भगवान राम का पसंदीदा रंग माना जाता है। इस वजह से उनकी पगड़ी को भगवान राम के रंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi wore special turban on independence day 2024 news in hindi
पीएम मोदी - फोटो : X/BJP4India

विस्तार

भारत आज  78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वीं बार लाल किले पर ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी हर साल अपने परिधान और पगड़ी को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनके साफा बांधने का अंदाज भी सबसे ज्यादा आकर्षक होता है। वह अपने पहले कार्यकाल (2014) से लेकर तीसरे कार्यकाल (2024) तक हर साल अलग पगड़ी में नजर आए हैं। इस साल भी उनके साफा का अंदाज अलग ही है। इस स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी केसरी, हरे और पीले रंग की राजस्थानी पगड़ी में नजर आए। इस पगड़ी के साथ उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और नीले रंग की सदरी पहनी हैं। स्वतंत्रता दिवस पर उनकी पगड़ी की क्या विशेषता है, इसके बारे में यहां जानेंगे। 
विज्ञापन


पीएम मोदी की पगड़ी क्यों है खास
पीएम मोदी की पगड़ी में वैसे तो कई रंग है, लेकिन नारंगी रंग सबसे ज्यादा निखर कर आ रहा है। दरअसल, नारंगी रंग को भगवान राम का पसंदीदा रंग माना जाता है। इस वजह से उनकी पगड़ी को भगवान राम के रंग से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि इस साल 22 जनवरी को उन्होंने अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की और रामलला की मूर्ति का अनावरण भी किया। उन्होंने इस पगड़ी को पहनकर भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा को प्रदर्शित किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



स्वतंत्रता दिवस के दिन पीएम मोदी ने रखा विकसित भारत का विजन
स्वतंत्रता दिवस पर इस बार 11 श्रेणियों के तहत 18 हजार मेहमान आकर्षण का केंद्र हैं। खास बात यह है कि इनमें से 6 हजार खास मेहमान महिला, किसान, युवा और गरीब वर्ग के हैं। उन्होंने 2047 तक देश को विकसित बनाने लिए अपना विजन जनता के सामने रखा। इस साल स्वतंत्रता दिवस की थीम विकसित भारत @2047 है। बता दें कि ध्वजारोहण से पहले पीएम मोदी ने राजघाट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह लाल किला पहुंचे और ध्वजारोहण किया। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पीएम मोदी के साथ थे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed