फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prime minister narendra modi visit to gujarat live updates He will conduct an aerial survey of effected areas

PM Modi Visit Gujarat Live: पीएम मोदी ने लिया तूफान से नुकसान का जायजा, राहत कार्यों के लिए गुजरात को 1000 करोड़ की मदद

Wed, 19 May 2021 05:41 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 19 May 2021 05:41 PM IST
सार

गुजरात में चक्रवाती ताउते तूफान के बाद हुए नुकसान और तबाही के बाद आज प्रधानमंत्री मोदी भावनगर पहुंचे। यहां उन्होंने गुजरात में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद पीएम ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और राज्य के अन्य अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की।

विज्ञापन
prime minister narendra modi visit to gujarat live updates He will conduct an aerial survey of effected areas
अहमदाबाद में समीक्षा बैठक करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में चक्रवात ताउते से हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं। आज सुबह पीएम मोदी भावनगर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी गुजरात और दीव के चक्रवात से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण के बाद प्रधानमंत्री ने ताउते चक्रवात की वजह से हुए नुकसान और स्थिति के आकलन के लिए अहमदाबाद में एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में तत्काल राहत गतिविधियों के लिए एक हजार करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का एलान किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने (पीएमओ) बताया कि राज्य में नुकसान के आकलन के लिए केंद्र सरकार एक अंतर-मत्रीय दल को यहां तैनात करेगी। इसके अलावा पूरे देश में तूफान ताउते के चलते जान गंवाने वाले लोगों के उत्तराधिकारी को दो लाख रुपये का मुआवजा और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गुजरात में चक्रवाती तूफान के कारण तटीय इलाकों में भारी नुकसान हुआ, बिजली के खंभे तथा पेड़ उखड़ गए तथा कई घरों व सड़कों को भी नुकसान पहुंचा। इस दौरान हुई घटनाओं में करीब 13 लोगों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चक्रवाती तूफान के कारण 200 से अधिक तालुकाओं में बारिश हुई। एहतियाती तौर पर राज्य सरकार ने पहले ही दो लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था। मौसम विभाग ने कहा कि ताउते गुजरात के तट से “बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान” के तौर पर आधी रात के करीब गुजरा और धीरे-धीरे कमजोर होकर “गंभीर चक्रवाती तूफान” और बाद में और कमजोर होकर अब “चक्रवाती तूफान” में बदल गया है।

रुपाणी ने मंगलवार को कहा था कि 16000 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा, 40 हजार से ज्यादा पेड़ और 70 हजार से ज्यादा बिजली के खंभे उखड़ गए जबकि 5951 गांवों में बिजली चली गई। यह राज्य में आया, अब तक का सबसे भयावह चक्रवात बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed