फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi to visit France in February

PM Modi France Visit: पीएम मोदी फरवरी में जाएंगे फ्रांस, एआई शिखर सम्मेलन में करेंगे शिरकत

Sat, 11 Jan 2025 02:06 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 11 Jan 2025 02:06 AM IST
सार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी के दौरे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 11 और फरवरी को कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi to visit France in February
इमैनुएल मैक्रों और पीएम मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने फ्रांस का आधिकारिक दौरा करेंगे। वे वहां 10 और 11 फरवरी को होने वाले कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिखर सम्मेलन में हिस्सा भी लेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी के दौरे की पुष्टि की है।  फ्रांस के पीएम मोदी के दौरे के बारे में जानकारी देते हुए मैक्रों ने कहा कि पीएम मोदी फ्रांस की राजकीय यात्रा के तत्काल बाद एआई शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन


मैंक्रों ने कहा कि यह शिखर सम्मेलन भारत के साथ ही तमाम वैश्विक शक्तियों जैसे आईईए, अमेरिका, चीन, और खाड़ी देश से वार्ता में सक्षम बनाएगा। गौरतलब है कि 10 और 11 फरवरी को आयोजित होने वाले फ्रांस के एआई एक्शन समिट का लक्ष्य यूरोप को 'अग्रणी एआई महाद्वीप' के रूप में पेश करना है।

विज्ञापन


 ब्राजील के जी-20 शिखर सम्मेलन में हुई थी आखिरी मुलाकात
पीएम मोदी की मैक्रों के साथ आखिरी मुलाकात 18 नवंबर को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। जनवरी में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति मैक्रों की भारत यात्रा और जून में इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान उनकी बैठक के बाद, 2024 में दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी बैठक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed