फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prime minister narendra modi  says Demonetisation has helped reduce black money, increase tax compliance

नोटबंदी की चौथी वर्षगांठ: प्रधानमंत्री बोले- काले धन को कम करने में मिली मदद और बढ़ी पारदर्शिता

Sun, 08 Nov 2020 05:23 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 08 Nov 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi  says Demonetisation has helped reduce black money, increase tax compliance
पीएम मोदी - फोटो : social media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नोटबंदी के चार साल पूरे होने के मौके पर कहा कि इससे काले धन को कम करने में मदद मिली है।

विज्ञापन


वहीं, उन्होंने कहा कि नोटबंदी से कर जमा करने में वृद्धि हुई है और पारदर्शिता बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर, 2016 की आधी रात से 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने की घोषणा की थी, जो उस समय चलन में थे।
विज्ञापन



पीएम मोदी ने आज ट्विटर पर विमुद्रीकरण के अपनी सरकार के फैसले के लाभों को गिनाया। उन्होंने ट्वीट किया, 'नोटबंदी ने कालेधन को कम करने में, कर अनुपालन बढ़ाने में तथा पारदर्शिता सुदृढ़ करने में मदद की है।' उन्होंने कहा, 'ये परिणाम देश की प्रगति के लिए बहुत लाभकारी रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट के साथ एक ग्राफिक भी साझा किया है, जिसमें दर्शाया गया है कि किस तरह से विमुद्रीकरण से कर जमा होने में वृद्धि हुई, कर तथा जीडीपी अनुपात बढ़ा, भारत अपेक्षाकृत कम नकदी आधारित अर्थव्यवस्था बना और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती मिली।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed