फिटनेस चैलेंज पर कुमारस्वामी ने दिया पीएम मोदी को जवाब- मुझे कर्नाटक की सेहत की है ज्यादा चिंता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में प्रधानमंत्री योग करते और पंचतत्व ट्रैक पर चलते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में वीडियो के साथ लिखा है, "यह मेरे सुबह के व्यायाम के कुछ पल हैं। योगा के साथ-साथ मैं पंचतत्व या प्रकृति के पांच तत्व - पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश से प्रेरित ट्रैक पर चलता हूं। यह बेहद ताजगी भरा और कायाकल्प करने का एहसास कराता है।
Here are moments from my morning exercises. Apart from Yoga, I walk on a track inspired by the Panchtatvas or 5 elements of nature - Prithvi, Jal, Agni, Vayu, Aakash. This is extremely refreshing and rejuvenating. I also practice
विज्ञापन विज्ञापन
breathing exercises. #HumFitTohIndiaFit pic.twitter.com/km3345GuV2 — Narendra Modi (@narendramodi) 13 June 2018
प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाली टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को फिटनेस चैलेंज के लिए नामित किया है। साथ ही 40 साल की उम्र से ज्यादा के तमाम आईपीएस अधिकारियों को भी इस फिटनेस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया है।
I am delighted to nominate the following for the #FitnessChallenge:
— Narendra Modi (@narendramodi) 13 June 2018
Karnataka’s CM Shri @hd_kumaraswamy.
India’s pride and among the highest medal winners for India in the 2018 CWG, @manikabatra_TT.
The entire fraternity of brave IPS officers, especially those above 40.
पीएम मोदी के फिटनेस चैलेंज पर कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने ट्वीट किया है। डियर नरेंद्र मोदी जी, ये मेरे लिए सम्मान की बात है। मेरे स्वास्थ्य के प्रति आपकी चिंता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। शारीरिक फिटनेस सभी के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए मैं मुहिम का समर्थन करता हूं। योग-ट्रेडमिल मेरी दिनचर्या का हिस्सा हैं। फिर भी मुझे अपने राज्य के विकास और उसके फिटनेस की ज्यादा चिंता है और इसके लिए आपका सहयोग चाहिए।
विराट कोहली ने मोदी को किया था चैलेंज
बता दें कि खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की ओर से शुरू किए गए अभियान 'हम फिट तो इंडिया फिट' (#HumFitTohIndiaFit) के तहत राजनीति से लेकर क्रिकेट और बॉलीवुड तक के दिग्गज व्यायाम करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर रहे हैं।
विराट कोहली ने चैलेंज स्वीकार करते हुए ट्वीट किया था, "मैंने राज्यवर्धन राठौड़ सर का ‘फिटनेस चैलेंज’ स्वीकार कर लिया है। अब मैं अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और महेंद्र सिंह धोनी भाई को चुनौती देना चाहूंगा।" कोहली ने साथ में अपना व्यायाम करते हुए वीडियो भी डाला।
I have accepted the #FitnessChallenge by @ra_THORe sir. Now I would like to challenge my wife @AnushkaSharma , our PM @narendramodi ji and @msdhoni Bhai for the same. 😀 #HumFitTohIndiaFit #ComeOutAndPlay pic.twitter.com/e9BAToE6bg
— Virat Kohli (@imVkohli) 23 May 2018