फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Prime Minister Vajpayee's funeral will be today

LIVE: आज शाम 4 बजे राष्ट्रीय स्मृति स्थल में होगा पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का अंतिम संस्कार

Fri, 17 Aug 2018 12:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Vajpayee's funeral will be today

विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार (16 अगस्त) को दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) में शाम 5 बजकर 5 मिनट पर निधन हो गया। अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर दिल्ली के 6-A कृष्ण मेनन मार्ग स्थित उनके आवास पर रखा गया है। तमान बड़े नेतागण अटल जी के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोग वाजपेयी जी को श्रद्धांजली अर्पित कर रहे हैं।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राजनाथ सिंह, उद्धव ठाकरे समेत कई हस्तियों ने फूल चढ़ाकर श्रद्धांजली दी।

विज्ञापन


भारत सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। आज सुबह 9 बजे वाजपेयी का पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। आज दोपहर 1 बजे स्मृतिशेष वाजपेयी की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रार्थना सभा और 21 बंदूकों की सलामी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पार्थिव शरीर का आज शाम 4 बजे यमुना किनारे राजघाट के करीब राष्ट्रीय स्मृति स्थल में दाह संस्कार किया जाएगा।

मालूम हो कि बीते 11 जून को अचानक तबियत खराब होने की वजह से उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। 

पीएम मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा, 'मैं नि:शब्द हूं, शून्य में हूं, लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है। हम सभी के श्रद्धेय अटल जी हमारे बीच नहीं रहे। यह मेरे लिए निजी क्षति है।'

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा 'मेरे लिए अटल जी का जाना पिता को खोने जैसा है। मैं जब भी उनसे मिलता था तो वह पिता की तरह मुझे गले लगाते थे। वह मां भारती के सच्चे सपूत थे अटलजी। उनके जाने से एक युग का अंत हुआ है।'



बता दें कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद वाजपेयी को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया था।

आपको बता दें कि वाजपेयी साल 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में लोकसभा सदस्य चुने गए थे। वह बतौर प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूर्ण करने वाले पहले और अभी तक एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता थे।
 

लाइव अपडेट्स :

-
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अटल बिहारी वाजपेयी को उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्तित की।

- वाजपेयी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए गुरुवार रात को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन (सीएमएसटी) की लाइट बंद रखी गई। 

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्मृतिशेष पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने भी दिल्ली में स्मृतिशेष वाजपेयी के निवास पर पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। सोनिया गांधी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से काफी दुखी हूं। हमारे राष्ट्रीय जीवन में वाजपेयी एक अत्यंत उत्कृष्ठ व्यक्तित्व थे। पूरे जीवन में वे लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खड़े रहे और उन्होंने सांसद, केंद्रीय मंत्री या प्रधानमंत्री के रूप में सभी कार्यों में अपनी इस प्रतिबद्धता को साबित किया। 

- पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर कहा कि भारत-पाक संबंधों में सुधार के लिए वाजपेयी के प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा। विदेश मंत्री के रूप में श्री वाजपेयी ने भारत-पाक संबंधों में सुधार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया था। अटल बिहारी वाजपेयी उपमहाद्वीप में बड़ी राजनीतिक शख्सियत थे। पाकिस्तान की सरकार उनके परिवार, भारत की सरकार और लोगों के लिए गहरा शोक जताती है। 


दिल्ली में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के घर पर पीएम मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उन्हें श्रद्धांजलि।



- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है, ''पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय राजनीति की महान विभूति श्री अटल बिहारी वाजपेयी के देहावसान से मुझे बहुत दुख हुआ है। विलक्षण नेतृत्व, दूरदर्शिता और अद्भुत भाषण उन्हें एक विशाल व्यक्तित्व प्रदान करते थे। उनका विराट और स्नेहिल व्यक्तित्व हमारी स्मृतियों में बसा रहेगा।''

- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अटल जी के निधन पर कहा कि 'आज भारतीय राजनीति के आकाश का ध्रुव तारा नहीं रहा। हमने अपना प्रिय राजनेता खोया। संसद में देशभक्ति की आवाज थे अटल। उनके अधूरे कामों को पूरा करना ही हमारा एकमात्र संकल्प है। कल शाम चार बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।'

- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है, ''एक उत्कृष्ट वक्ता, एक प्रभावशाली कवि, एक असाधारण लोक सेवक, एक उत्कृष्ट संसद और एक महान प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी जी आधुनिक भारत के सबसे ऊंचे नेताओं में से एक थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन हमारे महान देश की सेवा में बिताया। लंबे समय तक हमारा देश उनकी सेवाओं को याद रखेगा।''

- अटल जी के निधन पर लाल कृष्ण आडवाणी ने एक भावुक संदेश में कहा है कि आज मेरे पास शोक व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं, पर मेरे सबसे अच्छे मित्र थे। हम 65 सालों तक करीबी मित्र रहे।

- शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में आज स्कूलों और कॉलेज में छुट्टी की घोषणा की गई है। 

- अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर अमेरिका, चीन, बांग्लादेश, ब्रिटेन, नेपाल और जापान ने दुख जताया है। पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी उनके निधन पर शोक जाहिर किया है।

- भारत में चीन के राजदूत लुयो झाओहुई ने ट्वीट किया, 'सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से गहरा दुख पहुंचा है. चीन और भारत के संबंधों को मजबूत करने में उनके अहम योगदान को हम कभी नहीं भूलेंगे।'



- चीनी राजदूत ने कहा, 'वाजपेयी ने चीन के तीन पीढ़ियों के नेताओं से मुलाकात की. साल 2003 में प्रधानमंत्री के रूप में अपनी चीन यात्रा के दौरान वाजपेयी ने सीमा विवाद को सुलझाने के लिए मेकैनिज्म बनाने का प्रस्ताव दिया था, साथ ही इंडियन स्टाइल के एक बौद्ध टेंपल को चीन के लुओयांग सिटी में दान किया था।'

- भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने शासनकाल में अमेरिका के साथ मजबूत भागीदारी की हिमायत की। उन्होंने अमेरिका को स्वाभाविक सहयोगी बताया था। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के परिजनों और भारत के नागरिकों के प्रति अमेरिकी मिशन अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

- अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि भारत के सबसे मशहूर पुत्रों में से एक अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा दुख है। उनको सुशासन, क्षेत्रीय शांति और समृद्धि के लिए योगदान देने के लिए याद रखा जाएगा।

- भारत में ब्रिटेन के हाई कमीश्नर डोमिनिक एसकीथ ने भी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हम उन्हें भारत के महानतम नेताओं में से एक के रूप में हमेशा याद करेंगे। एक राष्ट्राध्यक्ष के रूप में उनका ब्रिटेन में भी काफी सम्मान था।

- जापान के राजदूत हिरामत्सु ने अपने शोक संदेश में कहा, 'मैं पूर्व पीएम और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से बेहद दुखी हूं. वो हमारे समय के सबसे ज्यादा प्रेरणा देने वाले वैश्विक नेताओं में से एक थे।' उन्होंने कहा कि वाजपेयी की पहले से ही जपान और भारत के रिश्ते उच्चस्तर पर पहुंचे हैं। ऐसे महान नेता का निधन सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि जापान, एशिया समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए बड़ी क्षति है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed