फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prime minister narendra modi next week inaugurate the Indian energy forum

अगले सप्ताह भारतीय ऊर्जा मंच का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Mon, 19 Oct 2020 12:36 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 19 Oct 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi next week inaugurate the Indian energy forum
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह सेरावीक के भारतीय ऊर्जा मंच का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में ऊर्जा क्षेत्र के दिग्गज इकट्ठा होते हैं और देश के नए ऊर्जा भविष्य पर चर्चा करते हैं। इस कार्यक्रम की आयोजक आईएचएस मार्केट ने कहा कि 26 से 28 अक्तूबर तक होने वाले इस वर्चुअल आयोजन का उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे।

विज्ञापन


यह सेरावीक के भारतीय ऊर्जा मंच का चौथा साल है। बयान में कहा गया है कि इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं और प्रतिनिधियों के अलावा भारत से एक हजार प्रतिनिधियों का समुदाय और क्षेत्रीय ऊर्जा कंपनियां, ऊर्जा से जुड़े उद्योग, संस्थान और सरकारें शामिल होंगी।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम को ऊर्जा मंत्रियों के अलावा उद्योग के वरिष्ठ कार्यकारी और प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा विशेषज्ञ संबोधित करेंगे। तीन दिन के इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री मोदी के अलावा पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अमेरिका के ऊर्जा मंत्री डैन ब्रोइलेट, पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के महासचिव मोहम्मद बरकिंडो और सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री अब्दुल अजीज बिन सलमान भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed