फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM narendra Modi launches Pradhan Mantri Sahaj Bijli har Ghar Yojna-Saubhagya scheme

'सौभाग्य योजना' का शुभारंभ, PM बोले- हर गरीब को फ्री में बिजली कनेक्शन देगी सरकार

Mon, 25 Sep 2017 08:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Sep 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
PM narendra Modi launches Pradhan Mantri Sahaj Bijli har Ghar Yojna-Saubhagya scheme
सौभाग्य योजना लॉन्च - फोटो : ANI

सरकार ने 2019 के चुनाव के पहले तक देश के हर घर में बिजली पहुंचाने की योजना को हरी झंडी दे दी है। खासतौर पर गरीबों के लिए तय किए गए इस लक्ष्य को सौभाग्य योजना के तहत पूरा किया जाएगा। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौभाग्य योजना का औपचारिक उद्धाटन किया। इस योजना का कुल बजट 16320 करोड़ रखा गया है।

विज्ञापन

  
इस योजना के तहत गांवों और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले करीब 3 करोड़ गरीबों को फायदा होगा। ओएनजीसी के मुख्यालय दीनदयाल उर्जा भवन में आयोजित इस समारोह में उर्जा मंत्री आर के सिंह ने कहा कि हालांकि सौभाग्य योजना को पूरा करने का लक्ष्य 31 मार्च 2019 रखा गया है। लेकिन इसे 31 दिसंबर 2018 तक ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


सिंह के मुताबिक इस योजना के तहत सोलर पैनल के जरिए भी बिजली मुहैया कराई जाएगी। योजना के मुताबिक गांवों में लोड शेडिंग को कम करने के लिए तमाम कवायद किए जाएंगे। गरीबों के घर में 5 एलईडी बल्व, एक पंखा और एक बैट्री को चार्ज करने के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। योजना के मुताबिक सुदूर और दुर्गम इलाकों में रहने वाले गरीबों को बैट्री बैंक दिया जाएगा। इसमें 200 से 300 डब्लूपी का सोलर पावर पैक है। बैट्री बैंक में पांच एलईडी लाईटें, एक डीसी पंखा और एक डीसी पावर प्लग का प्रावधान होगा। सरकार पांच साल तक बैट्री बैंक के मरम्मत का खर्च उठाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना के तहत 2011 के सामाजिक, आर्थिक और जाति जनगणना में दर्ज गरीबों को मुफ्त में बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। जिसका नाम इस सूची में नहीं है वह 500 रुपए में अपना कनेक्शन लगवा पाएंगे। इस रकम को 10 किस्तों में बिजली बिल के रुप में लिया जाएगा। 

सौभाग्य के तहत बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और उत्तर-पूर्व के राज्यों को खास तवज्जो दिया जाएगा। गांवों के गरीबों को बिजली के लिए राज्य सरकारों को सब्सिडी की व्यवस्था भी की जा रही है। इस योजना के तहत 3 करोड गरीब लोगों को फायदा पहुंचीने का लक्ष्य है। 

 


जानिए क्या क्या बोले पीएम-

PM narendra Modi launches Pradhan Mantri Sahaj Bijli har Ghar Yojna-Saubhagya scheme
योजना को लॉन्च करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को संबोधित किया। जानिए क्या क्या बोले पीएम-

-हमने 30 करोड़ बैंक खाते गरीबों के लिए खुलवाए। 
-रसोई के धुंए से मुक्ति के लिए उज्जवला योजना लाए।
-3 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए
-हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, ऐसी योजना बनाई है। 
-बिजली को इतना सस्ता बना देंगे कि सबको नसीब हो सके।
-4 करोड़ घर में अब भी मोमबत्ती जल रही है, वहां तक बिजली पहुंचाना सरकार का लक्ष्य
-अंधेरे में घर से बाहर निकला मुश्किल हो जाता है, बिना बिजली का घर महिलाओं के लिए कैदखाने जैसा है।
-बिजली पहुंचने पर सबका भाग्य चमकेगा, गरीब से बिजली के कनेक्शन का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा
-पहले बिजली घर के चक्कर लगाने पड़ते थे अब सरकार घर पर जाकर बिजली के कनेक्शन देगी।
-गरीब के सौभाग्य का संकल्प सिद्ध करना हमारा संकल्प।
-बिजली के लिए किसी गरीब के घर पर सरकार बोझ नहीं डालेगी
-न्यू इंडिया में हर गांव तक बिजली पहुंची
-नई दिशा के लिए पुरानी परंपरा को छोड़ना पड़ता है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed