{"_id":"5c404c8ebdec22738a4735da","slug":"prime-minister-narendra-modi-inaugurates-vibrant-gujarat-global-trade-show-at-gandhinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन दौरे पर गुजरात पहुंचे पीएम मोदी, वाइब्रेंट गुजरात का किया उद्घाटन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तीन दिन दौरे पर गुजरात पहुंचे पीएम मोदी, वाइब्रेंट गुजरात का किया उद्घाटन
Thu, 17 Jan 2019 03:06 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Thu, 17 Jan 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिनों के दौरे पर गुजरात पहुंच गए। यहं पहुंचकर उन्होंने नौवें वाइब्रेंट गुजरात का उद्घाटन किया। हवाई अड्डे पर पीएम का स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली पहुंचे थे। इस सम्मेलन में कई देशों के कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहे हैं लेकिन इसमें पाकिस्तान की भागीदारी नहीं होगी।
विज्ञापन
राज्य सरकार और पत्र सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने मोदी की यात्रा का जो कार्यक्रम साझा किया है उसके अनुसार प्रधानमंत्री 17 से 19 जनवरी तक अपनी इस यात्रा के दौरान संघ शासित प्रदेश दादर एवं नागर हवेली की राजधानी सिलवासा भी जाएंगे।
विज्ञापन
गुजरात यात्रा के पहले दिन 17 जनवरी को मोदी वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद दोपहर में अहमदाबाद में नए अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। शाम को साबरमती नदी के तट पर प्रधानमंत्री एक ‘शॉपिंग मेले’ का भी उद्घाटन करेंगे। वह इन स्थानों पर लोगों को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
Gujarat: Prime Minister Narendra Modi inaugurates Vibrant Gujarat Global Trade Show in Gandhinagar. pic.twitter.com/0gcHMtBpeg
— ANI (@ANI) January 17, 2019