फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi describes Ayushman Bharat Yojana as a milestone for a healthy India

पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत योजना को बताया मील का पत्थर, कहा- इसने भारतीयों को सशक्त किया

Tue, 15 Oct 2019 11:24 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 15 Oct 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi describes Ayushman Bharat Yojana as a milestone for a healthy India
PM Narendra Modi - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना को स्वस्थ भारत की दिशा में मील का पत्थर बताया है। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को कहा कि इस योजना के तहत एक वर्ष में 50 लाख से अधिक नागरिकों ने निःशुल्क उपचार का लाभ उठाया है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने मोदी ने ट्वीट किया कि स्वस्थ भारत सृजित करने की यात्रा में आयुष्मान भारत योजना मील का पत्थर। यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात है कि एक वर्ष में 50 लाख नागरिकों ने निःशुल्क उपचार का लाभ उठाया। इसका श्रेय आुयष्मान भारत योजना को जाता है। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि उपचार के अलावा यह योजना अनेक भारतीयों का सशक्तिकरण कर रही है।

गौरतलब है कि आयुष्मान भारत योजना मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है। सितंबर 2018 में शुरू की गई इस योजना का लक्ष्य 10 करोड़ गरीब और निम्न मध्यम आय वाले परिवारों को स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से प्रति परिवार 5 लाख रुपये का बीमा प्रदान करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed