{"_id":"5ad2a4244f1c1b9e098b49b9","slug":"prime-minister-modi-will-meet-german-chancellor-merkel-on-april-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 अप्रैल को जर्मन चांसलर मर्केल से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी, ब्रिटेन दौरे के बाद जाएंगे बर्लिन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
20 अप्रैल को जर्मन चांसलर मर्केल से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी, ब्रिटेन दौरे के बाद जाएंगे बर्लिन
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sun, 15 Apr 2018 06:30 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी और एंजेला मार्केल
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) और स्वीडन का दौरा खत्म करने के बाद वापस लौटते समय बर्लिन जाएंगे, जहां उनकी मुलाकात 20 अप्रैल को जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से होगी। केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। मर्केल के 14 मार्च को जर्मन चांसलर पद पर अपने चौथे कार्यकाल की शुरुआत करने के बाद ये दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात होगी।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने कहा, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल की सलाह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अप्रैल को एक संक्षिप्त ठहराव लेने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री जर्मन चांसलर और उनके दो नेताओं से द्विपक्षीय मुद्दों के साथ क्षेत्रीय और ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मोदी अपने 5 दिन के स्वीडन-ब्रिटेन दौरे की शुरुआत 16 अप्रैल को करेंगे, जिसमें उनका लक्ष्य व्यापार और निवेश समेत तमाम प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने का रहेगा।
विज्ञापन
मंत्रालय के अनुसार, ब्रिटेन में प्रधानमंत्री राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुखों की बैठक में भाग लेंगे, जबकि स्वीडन में वे उत्तरी यूरोपियन देशों डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड और स्वीडन के साथ इंडो-नोर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। मोदी अपने दौर में पहले स्वीडन जाएंगे, जहां वे 16 और 17 अप्रैल को रूकेंगे। इसके बाद वे यात्रा के दूसरे चरण में ब्रिटेन रवाना होंगे।
विज्ञापन