{"_id":"60687c8732efa8411f31b58e","slug":"prime-minister-modi-has-held-23-rallies-for-assembly-election-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव : पीएम मोदी ने की अबतक कुल 23 चुनावी रैलियां, असम और बंगाल में सबसे अधिक प्रचार अभियान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव : पीएम मोदी ने की अबतक कुल 23 चुनावी रैलियां, असम और बंगाल में सबसे अधिक प्रचार अभियान
Sat, 03 Apr 2021 08:03 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 03 Apr 2021 08:03 PM IST
सार
- भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक 23 रैलियां कर चुके हैं
- भाजपा पश्चिम बंगाल और असम में सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में जारी विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक 23 रैलियां कर चुके हैं। इनमें से 10 रैलियां तो चार राज्यों में उन्होंने पिछले तीन दिनों में संबोधित की हैं। इनमें शनिवार का दिन भी शामिल है।
विज्ञापन
भाजपा पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करने और असम में सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरा जोर लगा रही है और ये दोनों ही राज्य मोदी के प्रचार अभियान के केंद्र में हैं। उन्होंने केरल, तमिलनाडु और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में भी रैलियां संबोधित की हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने दो दिनों के लिए बांग्लादेश की यात्रा की थी और वहां कई कायक्रमों में हिस्सा लिया था। बनर्जी ने यह कहते हुए मोदी की आलोचना की थी कि पश्चिम बंगाल चुनाव को ध्यान में रखकर ये कार्यक्रम किए गए। हालांकि भाजपा ने इस आरोप का खंडन किया।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अपनी पार्टी के प्रचार अभियान की अगुवाई करने के साथ साथ मोदी देश में कोरोना वायरस एवं टीकाकरण की की स्थिति पर भी नजर बनाये हुए हैं। पुडुचेरी और तीन राज्यों में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव मतदान संपन्न हो जाएगा जबकि पश्चिम बंगाल में उसके बाद भी कई चरण में मतदान होगा। ऐसे में पश्चिम बंगाल में आने वाले दिनों एवं सप्ताहों में मोदी द्वारा कई और जनसभाओं को संबोधित करने की संभावना है क्योंकि भाजपा वहां सत्ता पर काबिज होने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
पश्चिम बंगाल में छह अप्रैल के बाद भी पांच और चरणों में मतदान होगा। यहां अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। इन सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेश में मतों की गणना दो मई को होगी।