फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Presidential Election Professor slum dweller and social worker are also in the race so far 30 people have filed their nominations

राष्ट्रपति चुनाव : प्रोफेसर, झुग्गीवासी व सामाजिक कार्यकर्ता भी दौड़ में, अब तक 30 लोग करा चुके हैं अपना नामांकन दाखिल

Mon, 27 Jun 2022 06:36 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 27 Jun 2022 06:36 AM IST
सार

राजग उम्मीदवार मुर्मू 24 जून को अपना नामांकन करा चुकी हैं जबकि विपक्षी प्रत्याशी सिन्हा सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। चुनाव में मुख्य मुकाबला इन्हीं दोनों नेताओं के बीच होना तय है लेकिन अब तक कम से कम 30 अन्य लोगों ने भी राज्यसभा महासचिव और चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया है। 

विज्ञापन
Presidential Election Professor slum dweller and social worker are also in the race so far 30 people have filed their nominations
राष्ट्रपति भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के अलावा कई आम लोग भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें मुंबई के एक झुग्गीवासी, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के हम नाम, तमिलनाडु के एक सामाजिक कार्यकर्ता और दिल्ली के एक प्रोफेसर भी हैं।

विज्ञापन


राजग उम्मीदवार मुर्मू 24 जून को अपना नामांकन करा चुकी हैं जबकि विपक्षी प्रत्याशी सिन्हा सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। चुनाव में मुख्य मुकाबला इन्हीं दोनों नेताओं के बीच होना तय है लेकिन अब तक कम से कम 30 अन्य लोगों ने भी राज्यसभा महासचिव और चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया है। मुंबई के मुलुंड उपनगर में अमर नगर स्लम संख्या एक निवासी संजय सावजी देशपांडे ने नौ जून को चुनाव के एलान के कुछ दिनों बाद ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। बिहार के सारण निवासी लालू प्रसाद यादव, तमिलनाडु के नामक्कल जिले से सामाजिक कार्यकर्ता टी. रमेश और दिल्ली के तिमारपुर के प्रोफेसर दयाशंकर अग्रवाल ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन


प्रस्तावकों में मोदी, शाह व नड्डा के भी नाम
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों ने अपने प्रस्तावकों और अनुमोदकों के तौर पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम लिखे हैं, लेकिन हस्ताक्षर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1967 में थे सबसे अधिक 17 उम्मीदवार
राष्ट्रपति चुनाव में 1967 में सबसे अधिक 17 उम्मीदवार थे। 1967 के चुनाव में जाकिर हुसैन देश के चौथे राष्ट्रपति चुने गए थे। हुसैन के निधन के चलते 1969 में पांचवां राष्ट्रपति का चुनाव हुआ। इसमें 15 उम्मीदवार थे।

राजग उम्मीदवार मुर्मू एक जुलाई से शुरू कर सकती हैं प्रचार अभियान
राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू एक जुलाई से अपना प्रचार अभियान शुरू कर सकती हैं। सूत्रों ने रविवार को कहा कि वह अभियान की शुरुआत ऐसे राज्य से करेंगी जहां आदिवासियों की आबादी अच्छी खासी है। हालांकि इस राज्य के नाम को अंतिम रूप देने के लिए विचार-विमर्श हो रहा है।  इस बीच मुर्मू ने चुनाव में समर्थन के लिए विभिन्न दलों के नेताओं से फोन पर संपर्क किया है।

सूत्रों का कहना है कि वह आगामी दिनों में तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके और तेलंगाना में सत्तासीन तेलंगाना राष्ट्र समिति जैसे विपक्षी दलों के नेताओं से भी मुलाकात व फोन कर समर्थन की अपील करेंगी। उन्होंने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री व झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख हेमंत सोरेन को फोन कर समर्थन मांगा था। 24 जून को नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन कर समर्थन की अपील की थी। 


जयंत अपने ‘राजधर्म’ का पालन करेगा, मैं ‘राष्ट्रधर्म’ का : सिन्हा
विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने रविवार को कहा कि 18 जुलाई को होने वाला यह चुनाव व्यक्तिगत मुकाबले से कहीं अधिक है। यह सरकार के सत्तावादी रवैये का विरोध करने की दिशा में एक कदम है। अपने बेटे और भाजपा सांसद जयंत सिन्हा का समर्थन नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि वह किसी ‘धर्म संकट’ में नहीं हैं। बेटा अपने राजधर्म का पालन करेगा और वह अपने राष्ट्रधर्म का। एक साक्षात्कार में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, यह चुनाव भारत के राष्ट्रपति चुनाव से कहीं अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed