{"_id":"594498034f1c1b645e8b478a","slug":"presidential-election-metro-man-e-sreedharan-as-nda-s-top-choice-of-people-poll-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी में सबसे आगे 'मेट्रोमैन', सुषमा दूसरी तो आडवाणी बने तीसरी पसंद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सर्वे: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी में सबसे आगे 'मेट्रोमैन', सुषमा दूसरी तो आडवाणी बने तीसरी पसंद
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
Updated Sat, 17 Jun 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
Presidential election 2017
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनावों को लेकर मंच सज चुका है और राजनीतिक दलों ने भी अपनी अपनी तरफ से मोर्चाबंदी तेज कर दी है। पूरे देश की निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि भाजपा अपने उम्मीदवार के तौर पर किसका नाम तय करती है लेकिन इसी बीच आशंका जताई जा रही थी कि दिल्ली मेट्रो के चीफ ई. श्रीधरन एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।
विज्ञापन
हाल ही में इंडिया टुडे की ओर से किए गए एक सर्वे में यह बात सामने आई है एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए 'मेट्रोमैन' ई. श्रीधरन लोगों की पहली पसंद हैं। इस सर्वे में लगभग 11 हजार लोगों ने भाग लिया था। जिसमें परिणाम यह निकल के सामने आया कि ज्यादातर लोग 'मेट्रोमैन' ई श्रीधरन भारत राष्ट्रपति बनना देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
सर्वे में लोगों की दूसरी पसंद भारत सरकार की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को और लोगों की तीसरी पसंद वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृण्ण आडवाणी रहे हैं। हालांकि 'मेट्रोमैन' ई श्रीधरन एक गैर-राजनीतिक व्यक्ति के चयन की संभावना दूर की बात है। लेकिन प्रमुख समाचार पत्रों में एनडीए की संभावित पसंद के रूप में इनके नाम का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
बताते चलें कि राष्ट्रपति चुनाव में अपने उम्मीदवार के रूप में बीजेपी ने अभी तक कोई नाम नहीं सुझाया है। इस बारे में पार्टी प्रमुख अमित शाह का कहना है कि पार्टी समय से पहले अपने उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं करेगी।
सर्वे में सबसे आगे रहे ई. श्रीधरन को 39.51% वोट मिले तथा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को 15.52 फीसद लोगों वोट किया है। और तीसरे नंबर पर रहे लालकृण्ण आडवाणी को कुल 13.49 फीसदी लोगों ने वोट किया है। चौथे नंबर पर लोगों ने इंफोसिस के संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति को 11.23 फीसदी वोट किए हैं। इसके अलावा अभिनेता अमिताभ बच्चन को 4.76 फीसदी वोट तथा वरिष्ठ बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी को 0.93 फीसदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को 4.91 फीसदी लोगों ने वोट किया है।