{"_id":"5defadf68ebc3e8816337aa7","slug":"president-says-at-human-rights-day-event-violence-against-women-arises-out-of-failure-in-duties","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्तव्यों में विफलता से पैदा होती है महिलाओं के खिलाफ हिंसा: राष्ट्रपति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्तव्यों में विफलता से पैदा होती है महिलाओं के खिलाफ हिंसा: राष्ट्रपति
Tue, 10 Dec 2019 08:08 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 10 Dec 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
ram nath kovind
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में महिलाओं के खिलाफ हाल की घटनाओं पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गहरी चिंता जताई है। राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर किया कि क्या समाज बराबरी के अधिकारों के दृष्टिकोण पर खरा उतरता है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि पूरी दुनिया के लिए मानवाधिकार दिवस को मनाने का आदर्श तरीका यह होगा कि हम यह आत्म अवलोकन करें कि मानवाधिकार की वैश्विक घोषणा के संदेश पर खरा उतरने के लिए क्या किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गांधी ने कहा था कि मानवाधिकार और कर्तव्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। मानवाधिकार और महिलाओं के खिलाफ हिंसा में हमारी विफलता अक्सर हमारे कर्तव्यों में विफलता से उत्पन्न होती है।
विज्ञापन