फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Ramnath Kovind will inaugurate the International Buddhist Conference on Thursday

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2018 : आज उद्घाटन करेंगे राष्ट्रपति, 29 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

Thu, 23 Aug 2018 04:21 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Aug 2018 04:21 AM IST
विज्ञापन
President Ramnath Kovind will inaugurate the International Buddhist Conference on Thursday

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2018 का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि पर्यटन मंत्री के. जे. अल्फोंस उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस सम्मेलन का आयोजन पर्यटन मंत्रालय ने महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश की सरकारों के सहयोग से किया है। यह सम्मेलन 23 अगस्त से शुरू होकर 26 अगस्त तक चलेगा। 

विज्ञापन


सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के दौरान मंत्रालय अपनी वेबसाइट लैंड ऑफ बुद्धा डॉटइन की शुरुआत करेगा और इस मौके पर देश में बौद्ध स्थलों के बारे में एक फिल्म दिखाई जाएगी। पर्यटन मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सम्मेलन में बांग्लादेश, इंडोनेशिया, म्यामां और श्रीलंका के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधि भाग लेंगे। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भूटान, ब्राजील, कम्बोडिया, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, हांगकांग, इंडोनेशिया, जापान, लाओ पीडीआर, मलेशिया, मंगोलिया, म्यांमार, नेपाल, नार्वे, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, स्लोवाक गणराज्य, स्पेन, श्रीलंका, ताइवान, थाइलैंड, ब्रिटेन, अमेरिका और वियतनाम सहित 29 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पर्यटन मंत्रालय हर दो वर्ष में एक बार अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन करता है। मंत्रालय का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का धार्मिक/आध्यात्मिक, शैक्षणिक, कूटनीतिक और व्यावसायिक महत्व है। 

पर्यटन मंत्रालय ने बौद्ध धर्म से जुड़े विभिन्न पंथों, विद्वानों, जन नेताओं, पत्रकारों और अंतरराष्ट्रीय और घरेलू टूर ऑपरेटरों को आमंत्रित किया है ताकि देश के बौद्ध सर्किट में दुनिया के अन्य भागों से आने वालों लोगों की संख्या बढ़ सके। आसियान क्षेत्र और जापान सहित बौद्ध आबादी वाले देशों से सम्मेलन में भागीदारी का बेहद महत्व है।

विदेशों में भारतीय दूतावासों ने अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन के लिए प्रमुख बौद्ध विद्वानों, भिक्षुओं, विचारकों की पहचान की है। सम्मेलन में पर्यटन मंत्रालय और राज्य सरकारें अपनी अपनी प्रस्तुति देंगी। विद्वानों और भिक्षुओं के बीच विचार-विमर्श और विदेशी और भारतीय टूर ऑपरेटरों के बीच बैठकें होंगी। मंत्रालय ने सम्मेलन के दौरान निवेशकों की बैठक आयोजित करने की योजना बनाई है ताकि विश्व स्तर के बौद्ध स्थलों का निर्माण करने के लिए निवेश को आकर्षित किया जा सके।


पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, भारत में समृद्ध प्राचीन बौद्ध स्थल हैं जिनमें से अनेक महत्वपूर्ण स्थल भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े हैं। दुनियाभर में काफी संख्या में बौद्ध मत से जुड़े लोग हैं जिनमें से अधिकांश पूर्वी एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया और सुदूर पूर्व देशों में रहते हैं। इनमें से भारत के बौद्ध स्थलों को देखने आने वालों की संख्या कम है। अत: ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बौद्ध स्थलों की यात्रा के लिए और अधिक पर्यटकों को प्रोत्साहित करने की पहल करने पर जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed