फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Ramnath Kovind said decreasing gender ratio is the reason of worry

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बोले- घटता लिंग अनुपात चिंता का बड़ा कारण

Mon, 27 Nov 2017 10:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 27 Nov 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
President Ramnath Kovind said decreasing gender ratio is the reason of worry
ramnath kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को कहा कि देश में घटता लिंगानुपात चिंता का कारण है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से सरकार की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पहल को समर्थन देने को कहा। उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि वे गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील बने रहें।

विज्ञापन


पढ़ें: गीता जयंती शुरू, राष्ट्रपति बोले- बेटियों की उपलब्धियां मुझे खींच लाईं कुरुक्षेत्र
विज्ञापन

 
राष्ट्रपति ने कहा, हमारा देश तेज गति से तरक्की कर रहा है। स्वास्थ्य और सामाजिक सूचकांकों को भी इसके साथ ही आगे बढ़ना चाहिए। देश में बीमारियों का बोझ बदलाव से गुजर रहा है। हमें टीबी, मलेरिया और डेंगू जैसे संचारी रोगों से निपटना होगा, साथ ही गैर-संचारी रोगों के बढ़ते मामलों को भी देखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान द्वारा कराए गए दूसरे फाउंडेशन कोर्स के जनरल ड्यूटी चिकित्सा अधिकारियों (जीडीएमओएस) को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने ये बातें कहीं। ये सभी सोमवार को राष्ट्रपति भवन में रामनाथ कोविंद से मिले थे। 


उन्होंने कहा, बदलती स्वास्थ्य प्राथमिकताओं से निपटने के लिए सरकार एक दशक से ज्यादा समय के बाद संशोधित राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति लाई है। पुरुष-महिला का प्रतिकूल लिंग अनुपात चिंता का बड़ा कारण है। अल्पपोषण और कुपोषण ऐसे क्षेत्र हैं, जहां बहुत कुछ किए जाने की आवश्यकता है। 

पढ़ें: अमर उजाला पोल: दिवालिया कानून से फ्रॉड कारोबारियों पर लगेगी लगाम

राष्ट्रपति ने कहा, डॉक्टरों के लिए जहां स्वास्थ्य चिंता का एक अहम कारण है, देश की सामाजिक-आर्थिक तरक्की में भी उनकी अहम भूमिका है। सकार के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और ‘स्वस्थ भारत’ जैसे अभियानों को डॉक्टरों के समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed