फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Ram Nath Kovind says At Yuva Sammelan future of our country depends on the country youth

Ram Nath Kovind: युवा सम्मेलन में बोले रामनाथ कोविंद, भारत का युवा नौकरी तलाशने की जगह नौकरी देने वाला

Sat, 09 Jul 2022 05:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 09 Jul 2022 05:59 PM IST
सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि आज का युवा नौकरी तलाशने की जगह नौकरी देने वाला बन रहा है। लिहाजा यह कहना उचित होगा कि आज का युवा कल का इतिहास निर्माता है। देश का भविष्य युवाओं के उद्यम और दृढ़ संकल्प पर निर्भर करता है।

विज्ञापन
President Ram Nath Kovind says At Yuva Sammelan future of our country depends on the country youth
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के विज्ञान भवन में शनिवार को माई होम इंडिया की तरफ से आयोजित किए गए युवा सम्मेलन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिरकत की। सम्मेलन में बोलते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि किसी भी देश का भविष्य युवाओं पर टिका होता है। उनकी क्षमता और प्रतिभा ही देश को गौरवान्वित करने में अहम भूमिका निभाती है। दुनिया में भारत ही सबसे ज्यादा युवा वाला देश है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि आज का युवा नौकरी तलाशने की जगह नौकरी देने वाला बन रहा है। लिहाजा यह कहना उचित होगा कि आज का युवा कल का इतिहास निर्माता है। देश का भविष्य युवाओं के उद्यम और दृढ़ संकल्प पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को हर अवसर का लाभ उठाते हुए देश के विकास और प्रगति में ज्यादा से ज्यादा अपना योगदान देना चाहिए। 
विज्ञापन


इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि कौशल हासिल कर युवा उसी के अनुसार अपना करियर निर्धारित करें। यह युग विशेषज्ञताओं का है। शीर्ष पर पहुंचने के लिए युवाओं में तकनीकी और विशेषज्ञता होनी बेहद जरुरी है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में 29 जून 2022 तक 103 यूनिकॉर्न स्थापित किए गए हैं, इनका कुल मूल्यांकन लगभग 336 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। दुनिया के हर दस में से एक यूनिकॉर्न भारत में है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में 47 कंपनियों ने मई 2022 तक डेकोकॉर्न का दर्जा प्राप्त किया है। जिनमें से चार भारतीय स्टार्ट-अप हैं। तीन स्टार्ट अप युवाओं द्वारा चलाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने वैश्विक स्तर पर परेशानियां खड़ी की थी, लेकिन देश के युवा उद्यमियों ने हौसला नहीं खोया और प्रतिभा का एक उदाहरण पेश किया। भारत की सभ्यता और संस्कृति विश्व में हमें अलग करती है। यह बहुत ही पुरानी है। भारत ने हमेशा अनेकता में एकता के सिद्धांत को अपनाया है। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि माई होम इंडिया राष्ट्रीयस्तर पर एकता और अखंडता की भावना का प्रचार कर रही है। यह बेहद खुशी की बात है। राष्ट्रवाद को फैलाना युवा सम्मेलन एक सराहनीय प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed