फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President of Germany, Frank-Walter Steinmeier meets PM Modi and President Ram Nath Kovind

जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टेनमियर का भारत दौरा, कहा- बार बार भारत आना चाहता हूं

Sat, 24 Mar 2018 02:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Mar 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
President of Germany, Frank-Walter Steinmeier meets PM Modi and President Ram Nath Kovind
फ्रैंक-वाल्टर स्टेनमियर, पीएम मोदी और रामनाथ कोविंद के साथ - फोटो : PTI

जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टेनमियर अपने परिवार के संग भारत दौरे पर हैं। चार दिवसीय दौरे पर भारत आए जर्मन राष्ट्रपति अपनी पत्नी के संग आज राजघाट पहुंचे। उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और वहां कुछ समय भी बिताया। 

विज्ञापन

 

  
जर्मनी के प्रेसिडेंट फ्रैंक-वाल्टर स्टेनमियर ने राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। औपचारिक स्वागत के तहत उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद फ्रैंक वाल्टर ने कहा कि मैं भारत पहले भी आ चुका हूं लेकिन बतौर राष्ट्रपति यह मेरी पहली यात्रा है। अब मैं भारत में बार-बार आना चाहूंगा। यहां मिलने वाले सम्मान के लिए, भारत की उपलब्धियों के लिए और यहां के लोगों से मिलने के लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


फ्रैंक वॉल्टर स्टेनमियर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे। 14 मार्च 2018 को जर्मनी की नई सरकार बनी है। राष्ट्रपति पद शपथ लेने के बाद स्टेनमियर पहली बार भारत आए हैं। उनके वाराणसी पहुंचने से पहले सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। राष्ट्रपति फ्रैंक वॉल्टर स्टेनमियर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ द्विपक्षीय संबध और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। स्टेनमेयर के साथ जर्मनी के टॉप उद्योगपतियों और भारत के जानकारों का एक प्रतिनिधिमंडल भी आया है। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed