फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Murmu to launch frigate Vindhyagiri in Kolkata on August 17

Indian Navy: 17 अगस्त को युद्धपोत 'विंध्यागिरी' को लॉन्च करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, नौसेना की बढ़ेगी ताकत

Sun, 13 Aug 2023 08:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 13 Aug 2023 08:26 PM IST
सार

Indian Navy: भारतीय नौसेना ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 अगस्त को कोलकाता में युद्धपोत 'विंध्यागिरि' का उद्घाटन करेंगी। इसका नाम कर्नाटक में पर्वत शृंखला के नाम पर रखा गया है।

विज्ञापन
President Murmu to launch frigate Vindhyagiri in Kolkata on August 17
प्रतीकात्मक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय नौसेना ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 अगस्त को कोलकाता में युद्धपोत 'विंध्यागिरि' का उद्घाटन करेंगी। इसका नाम कर्नाटक में पर्वत शृंखला के नाम पर रखा गया है। विंध्यागिरी, परियोजना 17ए कार्यक्रम का छठा जहाज है। 

विज्ञापन


नौसेना ने कहा कि इसे 17 अगस्त को गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई), कोलकाता में राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा लॉन्च किया जाएगा। जुलाई 1981 से जून 2012 तक अपनी लगभग 31 वर्षों की सेवा के दौरान पुराने विंध्यागिरि (आईएनएस विंध्यागिरी) ने विभिन्न चुनौतीपूर्ण संचालन और बहुराष्ट्रीय अभ्यास देखे थे।
विज्ञापन


नौसेना ने एक बयान में कहा,'विंध्यगिरि स्वदेशी रक्षा क्षमताओं के भविष्य की ओर खुद को आगे बढ़ाते हुए अपनी समृद्ध नौसैनिक विरासत को अपनाने के भारत के दृढ़ संकल्प के प्रतीक के रूप में खड़ी है।' परियोजना 17ए कार्यक्रम के तहत मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा कुल चार जहाज और जीआरएसई द्वारा तीन जहाज निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


‘विंध्यागिरी’ के बारे में जानिए
  • ‘विंध्यागिरी’ पोत का नाम कर्नाटक में पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया है
  • यह प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट का छठा पोत है
  • पुराने विंध्यागिरी ने 31 साल की सेवा के दौरान कई बहुराष्ट्रीय अभ्यासों में हिस्सा लिया था
  • प्रोजेक्ट 17ए कार्यक्रम के तहत माझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) चार और जीआरएसई तीन पोत निर्माणाधीन 
  • परियोजना के पहले पांच पोतों का 2019-2022 के बीच अनावरण किया गया था
  • प्रोजेक्ट 17ए पोत को भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो ने देश में ही डिजाइन किया है
  • प्रोजेक्ट 17ए पोतों के उपकरणों और प्रणालियों के लिए 75 प्रतिशत ऑर्डर स्वदेशी कंपनियों से पूर्ण किए गए हैं

President Murmu to launch frigate Vindhyagiri in Kolkata on August 17
Draupadi Murmu - फोटो : Social Media

राष्ट्रपति मुर्मू 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति भवन ने रविवार को एक बयान में कहा कि यह संबोधन आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर शाम सात बजे से प्रसारित किया जाएगा। इसे दूरदर्शन के सभी चैनल पर हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात साढ़े नौ बजे संबोधन के क्षेत्रीय भाषा संस्करण को प्रसारित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed