Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Murmu Andhra Pradesh Visit Updates Satya Sai Baba centenary inspiration to follow path of service

Andhra Pradesh: राष्ट्रपति मुर्मू ने सत्य साईं बाबा को सेवा मार्ग पर चलने की प्रेरणा बताया, शताब्दी समारोह...

Sat, 22 Nov 2025 03:58 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुट्टपर्थी (आंध्र प्रदेश) ।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुट्टपर्थी (आंध्र प्रदेश) । Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 22 Nov 2025 03:58 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साईं बाबा की जन्म शताब्दी पर आयोजित समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा, लाखों लोगों को सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने वाले सत्य साईं बाबा ने इस विश्वास का प्रचार किया कि 'मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है।'

विज्ञापन
President Murmu Andhra Pradesh Visit Updates Satya Sai Baba centenary inspiration to follow path of service
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज आंध्र प्रदेश दौरे पर सत्य साईं बाबा जन्म शताब्दी समारोह में भाग लिया। श्री सत्यसाईं जिले के पुट्टपर्थी में आयोजित इस समारोह में राष्ट्रपति ने कहा 'श्री सत्य साईं बाबा ने इस विश्वास पर जोर दिया कि 'मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। उन्होंने अध्यात्म को निस्वार्थ सेवा और व्यक्तिगत परिवर्तन से जोड़ा। साईं बाबा ने लाखों लोगों को सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।'
विज्ञापन


बाबा के भक्त कई देशों में वंचितों की सेवा कर रहे
मुर्मू ने कहा, सत्य साईं बाबा ने अपने अनुयायियों से आध्यात्मिकता को जन कल्याण के साथ जोड़ने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि यह संतोष की बात है कि इतने सारे देशों में उनके भक्त वंचितों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ सेवा के माध्यम से निस्वार्थ प्रेम का संदेश श्री सत्य साईं संगठन को सेवा और स्वयंसेवा के लिए लगातार प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन


विश्व ही हमारी पाठशाला है, मानवीय मूल्य हमारे पाठ्यक्रम
श्री सत्य साईं बाबा के जीवन और उसके संदेश पर राष्ट्रपति ने कहा, 'सत्य साईं बाबा का संदेश, सभी से प्रेम करो, सभी की सेवा करो, सदैव सहायता करो और कभी किसी को कष्ट न पहुंचाओ, शाश्वत और सार्वभौमिक है।' उन्होंने कहा, सत्य साईं बाबा का मानना था कि विश्व ही हमारी पाठशाला है और सत्य, सदाचार, शांति, प्रेम और अहिंसा ये पाँच मानवीय मूल्य हमारे पाठ्यक्रम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायडू ने राष्ट्रपति का स्वागत किया
शताब्दी समारोह में आने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू सुबह करीब 11 बजे पुट्टपर्थी के श्री सत्य साईं हवाई अड्डे पर पहुंचीं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया। पूर्णचंद्र ऑडिटोरियम में आयोजित श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में कई और गणमान्य हस्तियां भी शरीक हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed