Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Droupadi Murmu interacts with schoolchildren at Rashtrapati Bhavan on Children's Day

बाल दिवस: बच्चों से मिलीं राष्ट्रपति मुर्मू, दिया खास संदेश; जानिए पूर्व पीएम की जयंती से कैसे जुड़ा आज का दिन

Sat, 14 Nov 2026 04:22 PM IST
अमन मौर्या एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Sat, 14 Nov 2026 04:22 PM IST
सार

देशभर में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में बच्चों से मुलाकात कर उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu interacts with schoolchildren at Rashtrapati Bhavan on Children's Day
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देशभर में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में विभिन्न स्कूलों और संगठनों के बच्चों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। इस दौरान राष्ट्रपति ने बच्चों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता, समर्पण और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'शाम तक खत्म हो जाएगा ड्रामा': एनसीपी के विलय की अटकलों पर संजय राउत ने कसा तंज, फोन टैपिंग पर क्या बोले?
विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में विभिन्न स्कूलों और संगठनों के बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी लगन और मेहनत से प्रयास करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बच्चों को बताया विकसित भारत का निर्माता
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने भी बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में बच्चों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। एक्स पर साझा किए गए अपने संदेश में उन्होंने लिखा, 'बाल दिवस पर सभी युवा प्रतिभाओं को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे बच्चे विकसित भारत के निर्माता हैं। आज हम उनकी जिज्ञासा को बढ़ावा देने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें बड़े सपने देखने तथा देश को आगे ले जाने के लिए हर अवसर उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।'


14 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है बाल दिवस?
भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण उन्हें प्यार से 'चाचा नेहरू' कहा जाता था। जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। उन्होंने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और 15 अगस्त, 1947 को भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। उनका निधन 27 मई, 1964 को हुआ था।

ये भी पढ़ें: 'क्या राहुल गांधी सीक्रेट एजेंट हैं?': फोन टैपिंग के आरोप पर शाइना एनसी का सवाल; कहा- मोदी फोबिया से बाहर आइए

नेहरू के निधन के बाद सर्वसम्मति से उनके जन्मदिन को भारत में 'बाल दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इससे पहले भारत में 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed