President Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई-30 फाइटर जेट में भरी उड़ान, असम के तेजपुर एयरबेस से किया टेक-ऑफ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के असम दौरे का आज तीसरा व आखिरी दिन है। अपने दौरे के आखिरी दिन राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई फाइटर जेट से उड़ान भरी। राष्ट्रपति ने तेजपुर एयरबेस से उड़ान भरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को सुखोई फाइटर जेट की ऐतिहासिक उड़ान भरी। असम के तेजपुर एयरबेस से राष्ट्रपति मुर्मू ने यह उड़ान भरी। इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के लिए यह गर्व की बात है कि देश की रक्षा क्षमताओं में इजाफा हुआ है और अब हम हर मोर्चे जमीन, आसमान और समुद्र में सुरक्षा करने में सक्षम हैं।
ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार के साथ राष्ट्रपति ने भरी उड़ान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई फाइटर जेट में करीब 30 मिनट तक उड़ान भरी। उड़ान के दौरान राष्ट्रपति को ले जा रहे सुखोई फाइटर जेट ने ब्रह्मपुत्र नदी और तेजपुर घाटी के ऊपर से उड़ान भरी। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी। एयरक्राफ्ट को 106 स्क्वाड्रन के कमांडिंग अफसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार ने उड़ाया। इस दौरान सुखोई ने समुद्र सतह से दो किलोमीटर की ऊंचाई पर और 800 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भरी। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली राष्ट्रपति मुर्मू देश की तीसरी राष्ट्रपति हैं।
सीएम ने किया ट्वीट
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा कि हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तेजपुर में सुखोई फाइटर जेट की ऐतिहासिक उड़ान भरते हुए देखना बेहद ही दिलचस्प था। इस उड़ान की विशेषता यह थी कि भारत-चीन सीमा के काफी करीब भरी गई थी। इसे देखने का महत्व ही अलग है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को गुवाहाटी में गजराज महोत्सव-2023 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रकृति और मानवता के बीच पवित्र रिश्ता होता है। जो कार्य प्रकृति और पशु-पक्षियों के लिए हितकारी है, वह मानवता के भी हित में है। धरती माता के हित में भी है। इससे पूर्व उन्होंने कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी को खाना खिलाया और जीप सफारी का लुत्फ लिया। राष्ट्रपति ने हाथियों के साथ दया का व्यवहार करने, उनके गलियारों को अवरोधों से मुक्त रखने का आग्रह किया ताकि उनकी आवाजाही आसान हो सके।
President Droupadi Murmu took a historic sortie in a Sukhoi 30 MKI fighter aircraft at the Tezpur Air Force Station in Assam. President Murmu is the third President and second woman President to undertake such a sortie. pic.twitter.com/DozRAWm3Yp
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 8, 2023
राष्ट्रपति देश के सैन्य बलों के सर्वोच्च कमांडर होते हैं। सुखोई फाइटर जेट में राष्ट्रपति मुर्मू की उड़ान, उनके सैन्य बलों के साथ विभिन्न इवेंट में शामिल होने की प्रक्रिया का हिस्सा है। इससे पहले मार्च 2023 में भी राष्ट्रपति मुर्मू ने आईएनएस विक्रांत का दौरा किया था और वहां सैन्य अधिकारियों से बातचीत की थी। बता दें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय असम दौरे पर गुरुवार दोपहर गुवाहाटी पहुंची थीं। हवाई अड्डे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति की अगवानी के लिए राज्यापल गुलाब चंद कटारिया भी हवाई अड्डे पर मौजूद रहे।