फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Droupadi Murmu arrives at Bhubaneswar to attend the Boita Bandana ceremony

President Murmu: ओडिशा पहुंचीं राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री पटनायक और राज्यपाल दास ने किया स्वागत

Sun, 26 Nov 2023 06:54 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 26 Nov 2023 06:54 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 से 27 नवंबर तक ओडिशा के दौरे पर गई हैं। राष्ट्रपति भवन ने उनके इस दौरे के बारे में जानकारी दी है। राष्ट्रपति भवन ने बताया कि राष्ट्रपति 27 को पारादीप में बंदरगाह प्राधिकरण की ओर से आयोजित बोइता बंदना समारोह में भाग लेंगी और मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का उद्घाटन करेंगी।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu arrives at Bhubaneswar to attend the Boita Bandana ceremony
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर/भारत के राष्ट्रपति

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को दो दिवसीय यात्रा पर ओडिशा पहुंचीं। बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राज्यपाल रघुबर दास, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और अन्य ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनका सोमवार को जगतसिंहपुर जिले के पारादीप बंदरगाह पर 'बोइता बंदना उस्ताव' में शामिल होने का कार्यक्रम है। मुर्मू इसके बाद राजभवन के लिए रवाना होंगी, जहां उनका रात में सेवानिवृत्त होने वाले कुछ लोगों से मिलने का कार्यक्रम है। 

विज्ञापन


अब जानिए, क्या है राष्ट्रपति का कार्यक्रम
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 से 27 नवंबर तक ओडिशा के दौरे पर गई हैं। राष्ट्रपति भवन ने उनके इस दौरे के बारे में जानकारी दी है। राष्ट्रपति भवन ने बताया कि राष्ट्रपति 27 को पारादीप में बंदरगाह प्राधिकरण की ओर से आयोजित बोइता बंदना समारोह में भाग लेंगी और मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का उद्घाटन करेंगी। इसी के साथ ही वे बंदरगाह टाउनशिप के लिए एक नए जलाशय और जल उपचार संयंत्र की आधारशिला भी रखेंगी।
विज्ञापन

 
मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क का उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति
एक सप्ताह में राष्ट्रपति की ओडिशा की यह दूसरी यात्रा है। उन्होंने 20 नवंबर से अपने गृह जिले मयूरभंज और संबलपुर में तीन दिन बिताए थे। मुर्मू 1962 में पारादीप बंदरगाह की स्थापना के बाद से इसका दौरा करने वाली पहली राष्ट्रपति होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू एक मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क का भी उद्घाटन करेंगी और पोर्ट टाउनशिप के लिए एक नए जलाशय और जल उपचार संयंत्र (वॉटर ट्रीटमेंट प्लांस) और अगली पीढ़ी के पोत यातायात प्रबंधन और सूचना प्रणाली की आधारशिला रखेंगी। वह पारादीप की अपनी यात्रा के दौरान मछुआरा समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत कर सकती हैं।

राष्ट्रपति की मौजूदगी से टूट जाएगी यह परंपरा
पारादीप पोर्ट टाउनशिप सोमवार को राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए उत्साह से भरा हुआ है। परंपरागत रूप से मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में बंदरगाह दिवस में भाग लेते हैं। मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी में बंदरगाह के अध्यक्ष कभी-कभी यह भूमिका निभाते हैं। बंदरगाह के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस साल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की की सम्मानजनक मौजूदगी से यह परंपरा टूट गई है।

ये रहेगा राष्ट्रपति मुर्मू का दिनभर का कार्यक्रम
मुर्मू सोमवार को राजभवन से सुबह साढ़े आठ बजे रवाना होंगी और सुबह 9.30 बजे पारादीप में गोपबंधु स्टेडियम के पास हेलीपैड पर पहुंचेंगी। वह जनता को संबोधित करेंगी, स्थानीय मछुआरों से मुलाकात करेंगी और पारादीप बंदरगाह गेस्ट हाउस में दोपहर का भोजन करेंगी। पारादीप से दोपहर साढ़े बजे रवाना होकर शाम 4.30 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचेगी और फिर 4.40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।


पीएम मोदी का कल का ऐसा है कार्यक्रम
27 नवंबर, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी का महबूबाबाद में दोपहर 12 बजे से 12.40 बजे के बीच और करीमनगर विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से 2.40 बजे तक एक चुनावी सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। यहां वे पार्टी उम्मीदवार बंडी संजय कुमार के लिए प्रचार करेंगे। इसके बाद शाम 5.30 बजे से 7 बजे तक वे हैदराबाद में रोड शो करेंगे और फिर नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed