फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Draupadi Murmu said Today whole world is looking towards India big News in hindi

Big News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है, पढ़ें देश की अहम खबरें

Wed, 02 Aug 2023 06:51 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 02 Aug 2023 06:51 AM IST
सार

राष्ट्रपति भारतीय विदेश सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की भूमिका और प्रभाव वैश्विक विकास और वैश्विक शासन की सशक्त आवाज के रूप में तेजी से बढ़ रहा है।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu said Today whole world is looking towards India big News in hindi
Draupadi Murmu - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय जलवायु परिवर्तन, साइबर सुरक्षा, चरमपंथ और आंतकवाद से मुकाबले जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत की ओर देख रहा है। राष्ट्रपति भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस के 2022 बैच) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की भूमिका और प्रभाव वैश्विक विकास और वैश्विक शासन की सशक्त आवाज के रूप में तेजी से बढ़ रहा है। राष्ट्रपति ने कहा, भारत के बढ़ते कद का अर्थ है कि अब न केवल आपको अपने पारंपरिक कर्तव्यों का निर्वहन करना है। बल्कि आपके कंधों पर हमारे राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक हितों की जिम्मेदारी भी है। मुर्मू ने सुझाव दिया कि उनकी सभी कोशिशों एवं गतिविधियों का एकमात्र उद्देश्य, देश की प्रगति और विकास होना चाहिए।

विज्ञापन

दुनिया में भारत का मान बढ़ा रहीं बेटियां : धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि दुनिया में भारत के बढ़ते मान-सम्मान में बेटियों की अहम भूमिका है। मंगलवार को केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के संसदीय क्षेत्र हमीरपुर की 21 छात्राओं ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात की। इस दौरान धनखड़ ने कहा, आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है, जिसके पीछे बेटियों की ताकत अहम है। उन्होंने कहा, जिस डेमोग्राफिक डिविडेंट को भारत की ताकत कहते हैं, उसकी आधी हिस्सेदार लड़कियां हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा, देश को आगे बढ़ाने के लिए अब युवाओं को कमान अपने हाथ में लेनी होगी। उन्होंने छात्राओं से कहा, भ्रमण कार्यक्रम के तहत जहां भी जाएं, हर चीज को बारीकी से समझने का प्रयास करें। अनुराग ठाकुर ने बताया कि भारत दर्शन 2.0 के तहत 31 जुलाई से 6 अगस्त के भ्रमण पर निकली ये छात्राएं उनके संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से हैं। इन छात्राओं ने पढ़ाई में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, शिक्षा के साथ-साथ एक्स्पोजर भी मिलना चाहिए इसीलिए यह सभी बेटियां भारत भ्रमण पर निकली हैं। ठाकुर ने बताया कि छात्राएं प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और अयोध्या के राम मंदिर को देखने के बाद लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलेंगी। इस दौरान वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करेंगी।

विज्ञापन


नहीं मिलता पर्याप्त एक्सपोजर : ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने कहा, हिमाचल में पढ़ाई के क्षेत्र में लड़कियां अच्छा प्रदर्शन करती हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त एक्सपोजर नहीं मिल पाता है। ज्यादातर स्कूलों में शीर्ष 10 में से 7 छात्राएं ही होती हैं। लेकिन, इनमें से कई बच्चियां अपने जिले से बाहर भी घूमने नहीं जा पाती हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को छात्राओं ने सबसे पहले दिल्ली के आकाशवाणी केंद्र का भ्रमण किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव व राज्यसभा की उपसभापति पीटी ऊषा से भी मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed