{"_id":"671dc4626a540b297c0c5976","slug":"preparations-underway-for-vijay-led-tvk-s-first-state-level-conference-in-tamil-nadu-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: 2026 के चुनावी रण में उतरने को तैयार दलपति विजय; पहले राज्यस्तरीय सम्मेलन की हो रही भव्य तैयारियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: 2026 के चुनावी रण में उतरने को तैयार दलपति विजय; पहले राज्यस्तरीय सम्मेलन की हो रही भव्य तैयारियां
Sun, 27 Oct 2024 10:11 AM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sun, 27 Oct 2024 10:11 AM IST
सार
अभिनेता विजय ने राजनीति में प्रवेश करने के बाद इस साल फरवरी में अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के नाम की घोषणा की। हाल ही में उन्होंने इसका झंडा और चुनाव चिह्न जारी किया था।
विज्ञापन
Vijay
- फोटो : PTI
विस्तार
मशहूर अभिनेता विजय का राजनीतिक दल तमिलनाडु में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने को तैयार है। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) अपने पहले राज्य स्तरीय सम्मेलम की जोर-शोर से तैयारी कर रही है। तमिलगा वेट्री कड़गम (टीवीके) का यह सम्मेलन तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के विक्रवंडी वी सलाई गांव में आयोजित होने वाला है।
विज्ञापन
पार्टी के पहले सम्मेलन से पहले अभिनेता से नेता बने दलपति विजय ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से एक खास अपील की है। शनिवार को अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा। अपनी पोस्ट में विजय ने लिखा, "मेरे दिल के साथियों को नमस्कार। आपसे कुछ बातें दोहराने जा रहा हूं जो इससे पहले पत्रों में कहा गया था। क्योंकि आप और आपकी सुरक्षा मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं, इसलिए आप सभी को सम्मेलन में सुरक्षा के बारे में बहुत सावधान रहना चाहिए। साइकिल चलाने से बचना बेहतर है। मैं यह आपकी सुरक्षा के लिए कहता हूं।'
विज्ञापन
सम्मेलन में यात्रा करते समय जनता को परेशान होने से बचाने और यातायात नियमों का पालन करने की जरूरत पर भी उन्होंने जोर दिया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में आने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को मार्गों पर जनता या यातायात को बाधित किए बिना आना चाहिए। यातायात नियमों पर ध्यान देने के अलावा, सम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओं को निजी सुरक्षा बलों, पुलिस सुरक्षा प्रोटोकॉल को भी पूरा सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं आपकी सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखकर सम्मेलन में आऊंगा। आपको भी इसे ध्यान में रखकर आना चाहिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अभिनेता विजय ने राजनीति में प्रवेश करने के बाद इस साल फरवरी में अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के नाम की घोषणा की। हाल ही में उन्होंने इसका झंडा और चुनाव चिह्न जारी किया था। तब उन्होंने बताया था कि भारत के चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर तमिलगा वेत्री कझगम को एक राजनीतिक पार्टी के रूप में पंजीकृत कर लिया है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने उनकी पार्टी को एक पंजीकृत सियासी दल के रूप में चुनावी राजनीति में भाग लेने की अनुमति दे दी है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में होने की उम्मीद है।
#WATCH | Tamil Nadu: Preparations underway in Villupuram head of actor Vijay's party Tamilaga Vettri Kazhagam's (TVK) first conference, here pic.twitter.com/gS2QMzzM5v
— ANI (@ANI) October 27, 2024