फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Preparations to rein in Google-Facebook monopoly in India IT Ministry working fast on taking steps

शिकंजा: भारत में भी गूगल-फेसबुक के एकाधिकार पर लगाम की तैयारी, आईटी मंत्रालय कदम उठाने पर तेजी से कर रहा काम

Mon, 19 Sep 2022 05:42 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 19 Sep 2022 05:42 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर टेक कंपनियों के खिलाफ वैश्विक स्तर पर गैर-प्रतिस्पर्धा को लेकर चली मुहिम में भारत की भूमिका का नेतृत्व कर रहे हैं। बोट्स और एल्गोरिदम के जरिये इंटरनेट का दुरुपयोग रोकने के लिए सख्त नियम लाने पर मंथन चल रहा है।

विज्ञापन
Preparations to rein in Google-Facebook monopoly in India IT Ministry working fast on taking steps
भारत में गूगल फेसबुक के एकाधिकार पर लगाम लगाने की तैयारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकार अमेरिका, यूरोप और दक्षिण कोरिया की तर्ज पर भारत में भी गूगल (अल्फाबेट) एवं फेसबुक जैसी दिग्गज टेक कंपनियों के एकाधिकार पर लगाम कसने की तैयारी कर रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) गूगल और अन्य टेक कंपनियों की तकनीकी गैर-जिम्मेदारियों एवं भारतीय प्रकाशकों के साथ गैर-प्रतिस्पर्धी व्यवहार के खिलाफ कदम उठाने पर तेजी से काम कर रहा है। एक संसदीय समिति टेक दिग्गजों की मनमानी और एकाधिकार से जुड़ी चिंताओं पर विचार-विमर्श कर रही है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर टेक कंपनियों के खिलाफ वैश्विक स्तर पर गैर-प्रतिस्पर्धा को लेकर चली मुहिम में भारत की भूमिका का नेतृत्व कर रहे हैं। बोट्स और एल्गोरिदम के जरिये इंटरनेट का दुरुपयोग रोकने के लिए सख्त नियम लाने पर मंथन चल रहा है। साथ ही सोशल मीडिया कंपनियों के लिए तिमाही ऑडिट रिपोर्ट जारी करना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन


उचित राजस्व को लेकर जांच
सीसीआई गूगल के खिलाफ विज्ञापन राजस्व में उचित हिस्सेदारी नहीं देने को लेकर डिजिटल समाचार प्रकाशक संघ (डीएनपीए) की याचिका पर पहले से ही जांच कर रहा है। सही राजस्व हिस्सेदारी के लिए डीएनपीए के नेतृत्व में देश के कई मीडिया संगठन गूगल और अन्य दिग्गज टेक कंपनियों के खिलाफ एकजुट हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोप में 31,860 करोड़ का जुर्माना
यूरोप में नियामकों और अदालत की सख्ती के बाद गूगल को एकाधिकार के मामले में 400 करोड़ डॉलर (31,860 करोड़ रुपये) का जुर्माना देना पड़ेगा। कंपनी पर आरोप था कि उसने अपने सर्च इंजन को फायदा पहुंचाने के लिए एंड्रॉयड फोन निर्माताओं पर कई प्रतिबंध लगाए।

शीर्ष यूरोपीय अदालत के फैसले के तत्काल बाद दक्षिण कोरिया ने भी गूगल पर प्रतिस्पर्धा खत्म करने मामले में जुर्माना लगाया। जांच में पता लगा कि गूगल यूजर्स का डाटा जुटाने के साथ उनके वेबसाइट इस्तेमाल पर भी नजर रख रही थी।

  • अमेरिका...विधेयक जल्द पारित कराने की मांग: अमेरिका में 13 प्रभावी मीडिया कंपनियों ने गूगल पर लगाम कसने के लिए कांग्रेस में लाए गए प्रस्तावित विधेयक को जल्द पारित करने की मांग रखी है। इसके इतर, अमेरिकी न्याय विभाग ने भी संघीय अदालत में गूगल के एकाधिकार भरे बर्ताव की शिकायत दर्ज कराई है।
  • व्हाइट हाउस ने जारी किए 6 सिद्धांत : व्हाइट हाउस ने भी दिग्गज टेक कंपनियों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए छह सिद्धांत जारी किए हैं। इनमें से एक सिद्धांत के तहत, इन कंपनियों को दी जाने वाली विशेष सुरक्षा खत्म करने की योजना है।
  • इसी तरह, भारत में भी सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय मौजूदा आईटी कानून को बदलकर डिजिटल भारत अधिनियम की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed