फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Preparation for big changes: Process of amendment in IPC, CrPC and Evidence Act started, Home Minister Shah said - suggest state governments

बड़े बदलाव की तैयारी: आईपीसी, सीआरपीसी व इविडेंस एक्ट में संशोधन की प्रक्रिया शुरू, गृह मंत्री शाह बोले- सुझाव दें राज्य सरकारें 

Sun, 14 Nov 2021 09:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 14 Nov 2021 09:29 PM IST
सार

तिरुपति में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 29 वीं बैठक के दौरान शाह ने कहा कि राज्यों को अधिकारियों और विशेषज्ञों को शामिल करके संशोधन के लिए अपने इनपुट भेजना चाहिए। 
 

विज्ञापन
Preparation for big changes: Process of amendment in IPC, CrPC and Evidence Act started, Home Minister Shah said - suggest state governments
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार ने भारतीय दंड संहिता IPC, अपराध प्रक्रिया संहिता CrPC और साक्ष्य अधिनियम Evidence Act में बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। उन्होंने राज्य सरकारों से कहा कि वे इस बारे में अपने सुझाव दें। 

विज्ञापन


तिरुपति में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 29 वीं बैठक के दौरान शाह ने कहा कि राज्यों को अधिकारियों और विशेषज्ञों को शामिल करके संशोधन के लिए अपने इनपुट भेजना चाहिए। शाह ने कहा कि मुख्यमंत्रियों को मादक पदार्थों नार्कोटिक्स की बुराई को खत्म करने को भी प्राथमिकता देना चाहिए। ड्रग्स  हमारी पीढ़ियों का जीवन व क्षमताओं को तबाह करते हैं।  राज्यों को एक स्वतंत्र अभियोजन निदेशालय बनाना चाहिए, ताकि मुकदमों के निपटारे में गति बढ़े।
विज्ञापन


हर राज्य में एक फोरेंसिक कॉलेज बने
गृह मंत्री ने कहा कि सभी राज्यों को कम से कम एक फोरेंसिक साइंस कॉलेज स्थापित करना चाहिए। उसका सिलेबस स्थानीय भाषा में होना चाहिए, ताकि फोरेंसिक जांच की जरूरतों की पूर्ति हो सके। केंद्रीय गृह मंत्री ने घोषणा की कि केंद्र ने स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्र निर्माण में आदिवासी लोगों के योगदान के सम्मान में हर साल 15 नवंबर को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


51 में से 40 लंबित मुद्दे हल किए
शाह ने ट्वीट कर बताया कि दक्षिण क्षेत्रीय परिषद की बैठक में 51 में से 40 लंबित मुद्दों का समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय परिषदें सिर्फ सलाहकार के स्वरूप की है, लेकिन इनके माध्यम से राज्यों के कई मसलों का हल निकला है। उन्होंने कहा कि देश 111 करोड़ कोरोना टीके लगाने में कामयाब रहा है। यह बड़ी कामयाबी है और सहकारी संघवाद का एक उदाहरण है। देश के चौतरफा विकास के लिए पीएम नरेंद्र मोदी सहकारी व प्रतिस्पर्धी संघवाद को बढ़ावा देना चाहते हैं। 


गृह मंत्री ने कहा कि जब महामारी शुरू हुई थी तब कहा गया था कि भारत इसका मुकाबला नहीं कर पाएगा। हालांकि देश ने स्वास्थ्य ढांचे को तेजी से बढ़ाया और पीएम मोदी के नेतृत्व में टीकों का घरेलू उत्पादन शुरू किया, ताकि महामारी के भय से पार पाया जा सके। केंद्र सरकार टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सभी राज्यों को कवर करने के लिए हर संभव प्रयास करना जारी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed