फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   premium Petrol price rises more than 100 rupees

100 रुपये के पार पहुंचे प्रीमियम पेट्रोल के दाम, मशीनें हो गई फेल 

Fri, 14 Sep 2018 01:54 AM IST
शिशिर चौरसिया, अमर उजाला, नई दिल्ली 
शिशिर चौरसिया, अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Fri, 14 Sep 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
premium Petrol price rises more than 100 rupees

दिल्ली के इतिहास में पहली बार बीते शनिवार को प्रीमियम पेट्रोल 99 ऑक्टेन की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर पार कर गई। सबसे बड़ी बात यह है कि पेट्रोल द्वारा कीमत के इस स्तर को छूते ही इसकी बिक्री बंद करनी पड़ी, क्योंकि मशीन में प्रति लीटर पेट्रोल की अधिकतम कीमत 99.99 रुपये ही फीड हो सकती थी। परिणामस्वरूप पंप की सेवा रोककर इंजीनियरिंग टीम की मदद से उसे रिकैलिबर करना पड़ा। इस चक्कर में पंप पर दो दिन तक सेवा बाधित रही।

विज्ञापन


सरकारी तेल विपणन कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) पावर 99 नाम से 99 ऑक्टेन पेट्रोल बेचती है। इसकी कीमत साधारण पेट्रोल से करीब 20 रुपये ज्यादा होती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस पेट्रोल का परफॉर्मेंस न सिर्फ बेहतर होता है, बल्कि इससे इंजन की उम्र भी बढ़ती है। इसलिए महंगी गाड़ियों वाले ग्राहक इस पेट्रोल को ही तवज्जो देते हैं। एचपीसीएल अभी इस पेट्रोल को पुणे, मुंबई, दिल्ली, नोएडा, जालंधर, बंगलूरू के एक-दो पंप पर ही बेचती है। 
विज्ञापन


रिकैलिबर के बाद शुरू हुई बिक्री 
बीते आठ सितंबर को 99 ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत 100.33 रुपये हो गई थी। इससे पहले तक पेट्रोल पंप में प्रति लीटर अधिकतम कीमत 99.99 रुपये तक फीडिंग की व्यवस्था थी। जब इसकी कीमत बढ़कर 100 रुपये से ऊपर चली गई, तो डिस्प्ले पर कीमत 00.33 रुपये प्रति लीटर दिखने लगी। ऐसे में इसे बिना ठीक किए बिक्री की नहीं जा सकती थी, इसलिए कंपनी के अधिकारियों ने उस दिन 99 ऑक्टेन पेट्रोल की बिक्री रोककर आला अधिकारियों को इसकी खबर दी। दिल्ली में यह पेट्रोल अशोक होटल के पास ऑटो केयर पंप और चिड़ियाघर के पास राजीव सर्विस स्टेशन पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पंप ऑटोमेटेड हैं, मतलब वहां कीमत सेंट्रल सर्वर से अपडेट होती है। उस दिन सर्वर का सिस्टम तो दुरुस्त किया ही गया, इंजीनियरों ने उसे रिकैलिबर भी किया। इसके बावजूद रविवार को सिस्टम फिर खराब हो गया। इस तरह शनिवार एवं रविवार को सेवा बाधित रही। बृहस्पतिवार को इस पेट्रोल की कीमत 100.95 रुपये रही।


महंगी गाड़ियों में डलवाते हैं यही पेट्रोल 
अधिकारी का कहना है कि करोड़ों की गाड़ी रखने वाले यही पेट्रोल खरीदते हैं। यही नहीं, चाणक्यपुरी स्थित सभी दूतावास के मोटरवाहनों में भी अमूमन यही पेट्रोल डाला जाता है। लाखों रुपये में मिलने वाली सुपरबाइक्स में भी इसी पेट्रोल को डाला जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed