फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pregnant woman forced to cross river on a stretcher carried in Rayagada district Odisha

गर्भवती महिला को नहीं मिली एम्बुलेंस, स्ट्रेचर पर रखकर नदी पार करने को मजबूर हुए परिजन

Wed, 12 Jul 2017 05:47 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Wed, 12 Jul 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman forced to cross river on a stretcher carried in Rayagada district Odisha

एक बार फिर सरकार के आम आदमी को स्वास्‍थ्य सुविधाएं मुहैया करने के दावों और वादों की पोल खुल गई। मामला उड़ीसा के रायगढ़ जिले का है। जहां एक गर्भवती महिला को एम्बुलेंस नहीं मिली तो परिजनों को महिला को स्ट्रेचर पर रखकर नदी पार करके ले जाने को मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उड़ीसा के रायगढ़ जिले के एक गांव में महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने एम्बुलेंस के लिए नजदीकी अस्पताल से संपर्क किया लेकिन एम्‍बुलेंस उपलब्‍ध नहीं हो पाई। जिसके बाद परिजनों को मजबूरन गर्भवती महिला को स्ट्रेचर पर रखकर नदी पार करके ले जाना पड़ा।
विज्ञापन


इस तरह का यह उड़ीसा का दूसरा मामला है। कुछ महीने पहले ओडिशा में अस्पताल द्वारा पत्नी का शव ले जाने के लिए दाना मांझी को एंबुलेंस देने से मना कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें शव को 10 किलोमीटर अपने कंधों पर ले जाना पड़ा था। ये तस्वीरें दुनियाभर में भारत की शर्मिदंगी का कारण बनी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि हाल के दिनों में देश के कई हिस्सों से ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब अस्पातालों की ओर से पीड़ित लोगों को एम्बुलेंस नहीं मिल पाई। अभी बीते कुछ दिन पहले बिहार के मुजफ्फरपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना घटी। एक सरकारी अस्पताल में एम्बु‍लेंस नहीं मिली तो परिजनों ने महिला का शव हाथ में उठाकर ले जाना पड़ा।

महिला 25 दिनों से अस्पताल में भर्ती थी बाद में उसकी मौत हो गई। तब मृतक महिला के पति ने बताया था कि सरकारी अस्पताल में एंबुलेंस नहीं मिली और उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि प्राइवेट एंबुलेंस किराए पर ले सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed