फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pravin togadia congratulates pm narendra modi on article 370 and demands for uniform civil code

अनुच्छेद 370 के बाद अब कॉमन सिविल कोड लाए सरकार: प्रवीण तोगड़िया

Mon, 05 Aug 2019 05:50 PM IST
Trainee Trainee डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 05 Aug 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
pravin togadia congratulates pm narendra modi on article 370 and demands for uniform civil code
प्रवीण तोगड़िया - फोटो : फाइल फोटो
संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म करने की प्रक्रिया शुरू करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धुर विरोधी रहे प्रवीण तोगड़िया ने उन्हें बधाई दी है। पीएम को बधाई देते हुए तोगड़िया ने कहा है कि इस कदम से हिंदुओं का लम्बे समय से चल रहा इंतजार खत्म हो गया है।
विज्ञापन


आज संसद ने जम्मू-कश्मीर से लद्दाख को अलग करने का प्रस्ताव किया है। साथ ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, दोनों को अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाने का प्रस्ताव भी सदन में पेश कर दिया है। इससे पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है, क्योंकि अनुच्छेद 370 के रहते भारत वर्ष की एकता प्रभावित हो रही थी। प्रस्ताव पेश करने पर प्रवीण तोगड़िया ने गृहमंत्री अमित शाह को भी बधाई दी है। 
विज्ञापन


प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा पूरे देश के लिए बेहद संवेदनशील रहा है। अपनी जड़ों से 30 साल से विस्थापित चल रहे हिन्दू अब अपने घर वापस जा सकेंगे। उन्हें उनकी इज्जत और जमीन-जायदाद वापस मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर पर कानून लाने के बाद अब उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही कॉमन सिविल कोड का रास्ता भी तैयार किया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीण तोगड़िया विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वैचारिक मतभेद के कारण उन्हें संगठन में दरकिनार कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने अपना राजनीतिक संगठन खड़ा कर लिया और इसके जरिये अपनी आवाज उठा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed