{"_id":"5c8c0e76bdec2214516f4484","slug":"prakash-ambedkar-announces-list-of-37-lok-sabha-candidates-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश अंबेडकर ने लोकसभा चुनाव के लिए 37 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रकाश अंबेडकर ने लोकसभा चुनाव के लिए 37 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी
Sat, 16 Mar 2019 02:13 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 16 Mar 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
प्रकाश अंबेडकर (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन आघाड़ी ने शुक्रवार को आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए 37 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले अनुसूचित जाति के नेता प्रकाश अंबेकडर ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस को एक फॉर्मूला सुझाया था लेकिन उसने स्वीकार नहीं किया। इसलिए गठबंधन नहीं किया।
विज्ञापन
इससे पहले अंबेडकर ने कहा था कि वंचित बहुजन अगाड़ी (भीबीए) महाराष्ट्र की सभी 48 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं पार्टी ने पहले अपने 22 उम्मीदवारों के नाम अनौपचारिक रूप से तय कर लिए थे, जिसके बाद अब उन्होंने पहली सूची जारी करते हुए 37 नामों का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर के पौत्र व भारिप बहुजन महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) सहित कई छोटे दलों को मिलाकर वंचित बहुजन आघाड़ी का गठन किया है। वह कांग्रेस से आघाड़ी का गठबंधन करना चाहते थे।
विज्ञापन
बता दें कि प्रकाश अंबेडकर कांग्रेस से 22 सीटें मांग रहे थे, जबकि एनसीपी के साथ गठबंधन में खुद कांग्रेस को 25 सीटें ही मिल रही हैं। कांग्रेस को अंबेडकर की वंचित बहुजन आघाड़ी में असदुद्दीन ओवैसी की एमआइएम के शामिल होने पर भी ऐतराज था तो प्रकाश अंबेडकर को एनसीपी नापसंद थी। वह बारामती सीट की मांग कर रहे थे, जो एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार की पारिवारिक सीट रही है।