{"_id":"5b59a73d4f1c1b0c718b636c","slug":"power-minister-r-k-singh-said-pakistan-election-was-rigged-india-pakistan-relations-may-not-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री ने कहा- पाकिस्तान चुनाव में हुई धांधली, भारत से नहीं सुधर सकते संबंध","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केंद्रीय मंत्री ने कहा- पाकिस्तान चुनाव में हुई धांधली, भारत से नहीं सुधर सकते संबंध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Jul 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
Imran Khan
देश के पूर्व गृह सचिव और वर्तमान में केंद्र सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री आरके सिंह का कहना है कि पाकिस्तान में हुए चुनावों में धांधली हुई है। सिंह के मुताबिक इमरान के पीएम बन जाने के पर भी भारत-पाकिस्तान रिश्तों में कुछ खास बदलाव नहीं आएगा क्योंकि पाकिस्तान में सेना नीति बनाती है।
पाकिस्तान में बुधवार को केंद्रीय और प्रांतीय एसेंबली के लिए हुए मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सबसे ज्यादा सीटों के साथ सत्ता पर काबिज होने जा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी कुछ ही सीटों के नतीजों का एलान किया गया है। केंद्रीय एसेंबली की 270 सामान्य सीटों पर मतदान हुआ। मुस्लिम लीग (नवाज) और पीपल्स पार्टी समेत कई राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव नतीजों पर आपत्ति जताई है।
पड़ोसी देश पाकिस्तान के चुनाव नतीजों पर भारतीयों की निगाहें हैं। बहुत से लोगों को लग रहा है कि पाकिस्तान में हुए इस सत्ता परिवर्तन से भारत के लिए कुछ अच्छा हो सकता है। लेकिन इमरान खान की राजनीति पर नजर रखने वाले इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। इमरान खान के पूर्व में दिए बयान भी इस बात की तस्दीक करते हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने इमरान खान के रूझानों में सबसे आगे चलने पर कहा, "सेना शुरूआत से उनका समर्थन कर रही है। यह कोई नई बात नहीं है। इमरान खान हमेशा से ही सेना के उम्मीदवार रहे हैं। यह हम नहीं कह रहे बल्कि पाकिस्तान की जनता कह रही है।"
सिंह ने कहा, "चुनाव में धांधली हुई था। पर्यवेक्षकों ने कहा है कि इसमें धांधली हुई है। मतदान केंद्रों पर सेना मौजूद थी। आपने यह सुनिश्चित किया कि नवाज शरीफ और उनकी बेटी जेल पहुंचे और चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा नहीं ले सकें। आपने बिलावल भुट्टो की बैठकों में गड़बड़ी सुनिश्चित की।"
भारत के साथ पाकिस्तान के भावी संबंधों पर आरके सिंह ने कहा, "जहां तक भारत का संबंध है मुझे कोई बदलाव नहीं दिख रहा है, क्योंकि उनके द्वारा आतंकवाद के निर्यात जैसे अहम मुद्दों में कोई बदलाव नहीं आएगा। सेना इस नीति पर फैसले लेती थी और अब भी वो ही ऐसा करेगी।"

It was rigged. Observers have said it was rigged. Military was there on the polling booths. You ensured that Nawaz Sharif & his daughter land in jail & don't get to campaign. You ensured disturbances in Bilawal Bhutto's meetings: Union Minister RK Singh on #PakistanElection pic.twitter.com/20m8ZzzmAF
— ANI (@ANI) 26 July 2018
भारत के साथ पाकिस्तान के भावी संबंधों पर आरके सिंह ने कहा, "जहां तक भारत का संबंध है मुझे कोई बदलाव नहीं दिख रहा है, क्योंकि उनके द्वारा आतंकवाद के निर्यात जैसे अहम मुद्दों में कोई बदलाव नहीं आएगा। सेना इस नीति पर फैसले लेती थी और अब भी वो ही ऐसा करेगी।"
I don't see any change because as far as India is concerned, the important matters like export of terrorism by them, are not going to change. Military used to decide this policy & they'll do it now as well: Union Minister RK Singh on #PakistanElections2018 trends in favour of PTI pic.twitter.com/zgNNmpKeSg
— ANI (@ANI) 26 July 2018