फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Poor Air Quality NGT state chief secretaries to take immediate remedial action

Poor Air Quality: सांसों में घुलते जहर पर NGT ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिवों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश

Fri, 03 Nov 2023 08:00 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 03 Nov 2023 08:00 PM IST
सार

हवा की गुणवत्ता में गिरावट को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने संज्ञान लिया है। एनजीटी ने राज्य के मुख्य सचिवों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Poor Air Quality NGT state chief secretaries to take immediate remedial action
एनजीटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वायु प्रदूषण के कारण सांसों में लगातार जहर घुल रहा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने शुक्रवार को हवा की गुणवत्ता में गिरावट का संज्ञान लिया। एनजीटी ने राज्यों के मुख्य सचिवों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिन प्रदेशों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब, बहुत खराब और गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है, वहां तत्काल सुधार की जरूरत पर बल दिया है।
विज्ञापन


NGT ने खराब AQI का संज्ञान लिया
गौरतलब है कि हरित पैनल एक मामले की सुनवाई कर रहा था जहां उसने 20 अक्तूबर से 1 नवंबर तक विभिन्न शहरों में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ऑनलाइन वायु गुणवत्ता बुलेटिन का संज्ञान लिया था। न्यायाधिकरण ने कहा, "जिन शहरों का AQI गंभीर, बहुत खराब और खराब स्तर तक गिर गया है, उन राज्यों के मुख्य सचिवों को निर्देश दिया जाता है कि उन्हें तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने की जरूरत है। 
विज्ञापन


10 नवंबर को अगली सुनवाई, उससे पहले देनी होगी रिपोर्ट
एनजीटी ने सुनवाई की अगली तारीख यानी 10 नवंबर को या उससे पहले ट्रिब्यूनल के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया। राज्यों को बताना होगा कि हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए क्या कदम उठाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय को भी नोटिस
संबंधित मुख्य सचिवों के साथ-साथ, ग्रीन पैनल ने अध्यक्ष, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम), केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सदस्य सचिव, राष्ट्रीय टास्क फोर्स के प्रमुख सचिव और केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफ एवं सीसी) को भी नोटिस जारी किया।


आंखों में जलन, दम फूलने की शिकायत
बता दें कि खराब एयर क्वालिटी के कारण दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) बुरी तरह प्रभावित है। दिल्ली सरकार ने दो दिनों तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। हवा में घुलते जहर का मामला कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आम लोग आंखों में जलन और सीढ़ी चढ़ते समय दम फूलने की शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed