फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ponji Scheme : ED attached assets worth Rs 278 crore to Telangana firm

पोंजी घोटाला : नोएडा की कंपनी की 278 करोड़ की संपत्ति अटैच

Tue, 17 Sep 2019 08:56 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 17 Sep 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
Ponji Scheme : ED attached assets worth Rs 278 crore to Telangana firm
प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोएडा स्थित कंपनी की 278 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। एजेंसी का कहना है कि मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी कथित पोंजी घोटाले में लिप्त है और इसने अपनी स्कीम में 12 लाख लोगों को ठगा है। ईडी ने कंपनी के नोएडा स्थित मुख्यालय को सील कर दिया है और 124 बैंक खातों में जमा 398 करोड़ रुपये को ब्लॉक कर दिया है।

एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक आदेश के तहत eBIZ.com प्राइवेट लि. के दिल्ली और नोएडा स्थित आवासीय प्लॉट, अपार्टमेंट, फार्म हाउस और व्यावसायिक भवनों को अटैच किया है। इसके अलावा कंपनी के मुख्य प्रमोटरों पवन मल्हन और अनीता मल्हन, उनके परिजनों व संबंधित लोगों की बैंक में जमा राशि को भी अटैच किया गया है।

विज्ञापन


फिलहाल पवन मल्हन और उनका बेटा हितिक तेलंगाना पुलिस की कस्टडी में हैं। ईडी ने तेलंगाना पुलिस की एफआईआर पर यह कार्रवाई की है। जांच में पता चला है कि सदस्यों से लिए गए पैसे को अवैध रूप से कंपनी के निदेशकों और उनके रिश्तेदारों के निजी खातों में ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी के बयान में कहा गया है कि अटैच संपत्ति की कीमत 277.97 करोड़ रुपये है। ईडी का कहना है कि कंपनी और उसके प्रमोटरों ने धोखाधड़ी कर 12 लाख लोगों से 1,064 करोड़ रुपये ठग लिए। 

तेलंगाना पुलिस ने कहा- 17 लाख लोगों से पांच हजार करोड़ ठगे

हालांकि सैबराबाद आर्थिक अपराध शाखा इसे 17 लाख लोगों से 5000 करोड़ रुपये की ठगी बता रही है। आर्थिक अपराध शाखा ने ही 20 अगस्त को इस रैकेट का पर्दाफाश किया था।

तुरंत धनवान बनने का दिया झांसा

जांच एजेंसी ने कहा कि कंपनी के निदेशकों ने भोले-भाले लोगों को मोटा कमीशन देने का झूठा वादा किया। उन्हें तुरंत और आसानी से धनवान बनाने का लालच दिया और मल्टी लेवल मार्केटिंग नेटवर्क से जुड़ने के लिए कहा। उनसे मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण पैकेज, सूट आदि बेचने को कहा गया। लोगों को जुड़ने के लिए बड़े-बड़े विज्ञापन दिए गए और सदस्यता के नाम पर लोगों से पैसे ठग लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed