फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics: Trump hyphenates PM Modi and Munir, Congress strongly objected; Tharoor said this on mediation

Politics: ट्रंप ने एक साथ लिया PM मोदी-मुनीर का नाम, कांग्रेस की कड़ी आपत्ति; मध्यस्थता पर थरूर ने कही ये बात

Thu, 19 Jun 2025 03:45 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली / तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली / तिरुवनंतपुरम Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 19 Jun 2025 03:45 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम को लेकर दावा किया गया है। हालांकि उन्होंने इस बार ये भी कहा पीएम मोदी और जनरल मुनीर ने अपने-अपने देशों की तरफ से अहम भूमिका निभाई है। वहीं इसे लेकर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया है। जबकि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Politics: Trump hyphenates PM Modi and Munir, Congress strongly objected; Tharoor said this on mediation
सुप्रिया श्रीनेत और शशि थरूर - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम के फिर दावों पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने साफ कहा है कि भारत ने कभी किसी मध्यस्थता की मांग नहीं की थी और अगर कोई दबाव पड़ा भी था, तो वह केवल पाकिस्तान पर था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पहली बार ट्रंप ने स्वीकार किया: भारत-PAK के दो नेताओं ने लिया संघर्ष रोकने का 'फैसला'; हो सकता था परमाणु युद्ध
विज्ञापन


शशि थरूर का बड़ा बयान
केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने कहा, 'मध्यस्थता का मतलब होता है कि दोनों पक्ष बराबर हों, लेकिन आतंकवाद फैलाने वाले और उससे लड़ने वालों में कोई समानता नहीं है। पाकिस्तान आतंकियों को भेजता है और भारत उनका मुकाबला करता है – यह एक समान स्थिति नहीं है।' कांग्रेस सांसद ने बताया कि अगर कोई दबाव अमेरिका की ओर से आया था, तो वह जनरल असीम मुनीर (पाक सेना प्रमुख) और पाकिस्तान पर ही था, भारत पर नहीं। उन्होंने आगे कहा, 'हमने अमेरिका में अपने प्रतिनिधिमंडल की बैठकों में यह बात साफ तौर पर समझाई थी कि भारत को किसी के मध्यस्थता की जरूरत नहीं है। हमने अमेरिका के उपराष्ट्रपति से भी यह साफ-साफ कहा था। प्रधानमंत्री मोदी ने जो कुछ भी अमेरिका को बताया, वही संदेश हमने भी दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत का सवाल
इधर, कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप से फोन पर बात की और सरकार ने कहा कि पीएम ने उन्हें करारा जवाब दिया। लेकिन कुछ घंटों बाद ट्रंप 15वीं बार यह कह देते हैं कि उन्होंने भारत-पाक युद्ध रुकवाया और पीएम मोदी को असीम मुनीर के साथ जोड़कर पेश करते हैं।' उन्होंने आगे कहा कि, 'हम अपने देश का अपमान नहीं सह सकते। पीएम मोदी ने ट्रंप से जो भी बात की, वह देश की संसद या सर्वदलीय बैठक में आकर खुद बताएं।'



ईरान-इस्राइल संघर्ष पर थरूर की प्रतिक्रिया
वहीं ईरान-इस्राइल संघर्ष को लेकर शशि थरूर ने कहा, 'ईरान हमारा पड़ोसी और पुराना दोस्त है। इस्राइल भी भारत का अच्छा सहयोगी है। हम चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच शांति बनी रहे। अभी हम सिर्फ चिंता और ध्यान से हालात पर नजर रख सकते हैं।'



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed