फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   first time after op Sindoor Trump admits Two leaders of India Pak decided to stop conflict Nuclear war threat

पहली बार ट्रंप ने स्वीकार किया: भारत-PAK के दो नेताओं ने लिया संघर्ष रोकने का 'फैसला'; हो सकता था परमाणु युद्ध

Thu, 19 Jun 2025 11:17 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 19 Jun 2025 11:17 AM IST
सार

पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति ने इस बात को स्वीकार किया है कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद संघर्ष रोकने का फैसला पाकिस्तान और भारत के दो नेताओं ने मिलकर लिया। बता दें कि इससे पहले ट्रंप करीब 15 मौकों पर ये बात कह चुके हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रोकने का श्रेय उन्हें मिलना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
first time after op Sindoor Trump admits Two leaders of India Pak decided to stop conflict Nuclear war threat
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Agency / Amar Ujala

विस्तार

अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चौंकाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद पहली यह स्वीकार किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को समाप्त करने में अमेरिका की भूमिका नहीं रही है। ट्रंप ने 6-7 मई की दरम्यानी रात भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद 10 मई को थमी गोलाबारी का श्रेय पहली बार खुद नहीं लिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के नेताओं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को इसका श्रेय मिलना चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पाकिस्तानी सेना के फील्ड मार्शल जनरल मुनीर के साथ लंच मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए यह टिप्पणी की।

विज्ञापन


दोनों देशों का टकराव परमाणु युद्ध में बदल सकता था
ट्रंप ने कहा, वे जनरल मुनीर से मिलकर 'सम्मानित' महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तानी सेना प्रमुख को युद्ध न करने का फैसला करने के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने बताया कि भारत और पाकिस्तान के दोनों 'बहुत ही स्मार्ट' नेता युद्ध आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय लेने में सक्षम रहे। ट्रंप ने यह भी कहा कि दोनों देशों का टकराव परमाणु युद्ध में बदल सकता था क्योंकि दोनों देश परमाणु शक्ति संपन्न हैं।

विज्ञापन

first time after op Sindoor Trump admits Two leaders of India Pak decided to stop conflict Nuclear war threat
भारत-पाकिस्तान तनाव कम करने पर ट्रंप का 19 जून से पहले का बयान - फोटो : अमर उजाला एएनआई
अमेरिका दोनों देशों के साथ व्यापार करेगा, बशर्ते...
अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान पहले की तुलना में इसलिए भी अलग है, क्योंकि उन्होंने भारत की तरफ से खंडन किए जाने के बावजूद कई बार यह दावा किया कि उन्होंने खुद हस्तक्षेप कर न केवल भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव घटाया बल्कि शांति स्थापित करने में अहम भूमिका भी निभाई। इससे पहले के बयानों में ट्रंप ने यह भी कहा था कि अमेरिका दोनों देशों के साथ व्यापार करेगा, बशर्ते वे संघर्ष को समाप्त करने को राजी हो जाएं।

first time after op Sindoor Trump admits Two leaders of India Pak decided to stop conflict Nuclear war threat
नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : एएनआई (फाइल)
पीएम मोदी ने युद्ध रोका, वे शानदार इंसान; पाकिस्तान की तरफ से सेना प्रमुख...
ट्रंप ने यह भी कहा कि वह भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ व्यापार समझौते पर काम कर रहे हैं। उन्होंने मोदी को 'शानदार इंसान' बताया और यह भी कहा कि उन्होंने ही युद्ध को रोका, हालांकि उन्होंने अफसोस जताया कि इस पर कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं आई। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल मुनीर ने पाकिस्तान की ओर से संघर्ष रोकने में अहम भूमिका निभाई। ट्रंप के अनुसार, दोनों देशों के नेताओं और उनके अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में रखने का समझदारीभरा फैसला लिया।
विज्ञापन

first time after op Sindoor Trump admits Two leaders of India Pak decided to stop conflict Nuclear war threat
ट्रंप से फोन पर बातचीत के दौरान पीएम मोदी के बयान का अंश - फोटो : Amar Ujala
आतंकवाद को अब प्रॉक्सी युद्ध नहीं मानता भारत
भारत की ओर से ट्रंप की बयानबाजी का पुरजोर खंडन किया गया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कनाडा के कानानास्किस से जारी एक वीडियो संदेश में स्पष्ट किया कि भारतीय सेना के ऑपरेशन 'सिंदूर' के दौरान अमेरिका से किसी भी तरह की मध्यस्थता पर कोई चर्चा नहीं हुई। बकौल मिस्री, भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रोकने को लेकर बातचीत दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई। पहल भारत ने नहीं की, बल्कि पाकिस्तान की ओर से सीजफायर की गुहार लगाई गई थी। मोदी ने ट्रंप से फोन पर बात करते समय यह भी स्पष्ट कर दिया कि भारत अब आतंकवाद को प्रॉक्सी युद्ध नहीं, बल्कि एक वास्तविक युद्ध के रूप में देखता है।

ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: 'अब आतंकवाद को प्रॉक्सी वॉर नहीं, युद्ध की तरह देखता है भारत', ट्रंप को PM मोदी की दो टूक

first time after op Sindoor Trump admits Two leaders of India Pak decided to stop conflict Nuclear war threat
भारत-पाकिस्तान तनाव कम करने के मुद्दे पर 19 जून से पहले ऐसा बोले थे ट्रंप - फोटो : अमर उजाला एएनआई
10 मई की शाम सीजफायर, इसके बाद ट्रंप ने कई बार श्रेय लेने की होड़ दिखाई
बता दें कि ट्रंप 10 मई को हुए संघर्ष विराम के बाद कई मौकों पर श्रेय लेने की होड़ में दिखे। उन्होंने कहा कि व्यापार जारी रखने का हवाला देकर उन्होंने भारत  और पाकिस्तान के नेताओं को गोलाबारी रोकने के लिए राजी किया।

हालांकि, भारत ने कई बार इसका पुरजोर खंडन भी किया। मंत्रियों-सांसदों के अलावा विदेश मंत्रालय ने भी स्पष्ट किया कि भारत-पाकिस्तान का टकराव दोनों देशों के सैन्य महानिदेशकों (DGMO) की वार्ता और पाकिस्तान की तरफ से की गई सीधी अपील के बाद ही रोकी गई। इसमें किसी तीसरे देश की मध्यस्थता जैसी बातों या अन्य पहलुओं को शामिल करना ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने की ट्रंप से बात: 'भारत ने न कभी मध्यस्थता स्वीकार की थी, न कभी करेगा'; 'ऑपरेशन सिंदूर' पर दो-टूक

first time after op Sindoor Trump admits Two leaders of India Pak decided to stop conflict Nuclear war threat
पहलगाम आतंकी हमला - फोटो : Amar Ujala
कहां से शुरू हुआ भारत और पाकिस्तान का हिंसक टकराव
बता दें कि इसी साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ था। दहशतगर्द ने 26 पर्यटकों की नृशंस हत्या कर फरार हो गए। जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POJK) में नौ आतंकी ठिकानों के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' नामक सैन्य कार्रवाई शुरू की। इसके बाद 10 मई को भारत और पाकिस्तान ने संघर्ष विराम पर सहमति जताई। इसी के साथ चार दिनों तक चले ड्रोन और मिसाइल हमले खत्म हुए।

first time after op Sindoor Trump admits Two leaders of India Pak decided to stop conflict Nuclear war threat
डीजीएमओ मीडिया ब्रीफिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
किसी बाहरी हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं किया जाएगा
ऑपरेशन सिंदूर और संघर्ष थमने की पूरी प्रक्रिया में भारत सरकार और सैन्य महानिदेशकों ने बार-बार कहा कि टकराव खत्म करने के पीछे कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं था। यह निर्णय केवल भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ। ट्रंप की टिप्पणी को सिरे खारिज कर भारत कई बार दोहरा चुका है कि कश्मीर और पाकिस्तान से जुड़े मसले द्विपक्षीय हैं। किसी बाहरी हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed