फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political war in Tamil Nadu, AIADMK expelled Dinakaran from party including family

AIADMK में सियासी उठापटक जारी, पार्टी से निकाले गए शशिकला-दिनाकरन

Wed, 19 Apr 2017 09:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Wed, 19 Apr 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
Political war in Tamil Nadu, AIADMK expelled Dinakaran from party including family

तमिलनाडु की राजनीति में रोचक मोड़ आ गया है। पार्टी की नेता शशिकला  के खिलाफ मंगलवार को उनके कुछ विश्वासपात्रों ने मुख्यमंत्री ईके पलानिस्वामी के नेतृत्व में बगावत कर दी। उन्होंने पार्टी और सरकार से शशिकला के परिजनों को अलग रखने का फैसला किया है। इसके अलावा पार्टी के विद्रोही गुट की अगुवाई कर रहे ओ पनीरसेल्वम की तरफ भी दोस्ती का हाथ बढ़ाया गया है। इससे नाराज दिनाकरन ने बुधवार को 3 बजे रोयापेटाह में एआईएडीएमके मुख्यालय में विधायकों और जिला सचिवों की बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


राज्य के वित्तमंत्री डी जयकुमार ने सीएम पलानिस्वामी की अध्यक्षता और कई अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में हुई इस अहम बैठक की जानकारी दी है। उन्होंने बताया, शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन और उनके परिवार को पार्टी तथा सरकार से अलग करने को लेकर आम सहमति बन गई है।
विज्ञापन


पार्टी के आम कार्यकर्ताओं, जिला सचिवों, विधायकों और मंत्रियों की यही इच्छा है। उन्होंने कहा, ‘सीधे शब्दों में कहें तो लोगों और पार्टी के कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि दिनाकरन और उसके परिवार को किनारे कर दिया जाए। पार्टी और सरकार को उनके बिना चलाने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री पलानिस्वामी भी इस फैसले के साथ में हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु में अनिश्चितता का नया दौर

Political war in Tamil Nadu, AIADMK expelled Dinakaran from party including family

यह नया घटनाक्रम दिवंगत पार्टी महासचिव जयललिता के वफादार और अन्नाद्रमुक के विद्रोही धड़े का नेतृत्व कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम की तरफ से आई उस पेशकश के बाद सामने आया है जिसमें उन्होंने शशिकला और उनके भतीजे दिनाकरन को बाहर कर दोनों धड़ों के ‘विलय’ की बात कही है।

पनीरसेल्वम को महज 12 विधायकों का ही समर्थन हासिल है। लेकिन पार्टी के समर्थकों में शशिकला को लेकर नाराजगी है। वे आय से अधिक संपत्ति के मामले में जयललिता की दोष सिद्धि के लिए शशिकला को ही जिम्मेदार मानते हैं।

तमिलनाडु में अनिश्चितता का नया दौर
जयकुमार की इस घोषणा के बाद तमिलनाडु की राजनीति में अनिश्चितता का एक और दौर शुरू होने की संभावना है, क्योंकि दिनाकरन का साथ दे रहे कुछ विधायकों ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। ताजा घटनाक्रम के बाद सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक में तीन धड़े बन गए हैं। पलानिस्वामी, पनीरसेल्वम और दिनाकरन धड़ा। गौरतलब है कि शशिकला इस समय अघोषित संपत्ति के मामले में जेल की सजा काट रही हैं।

दिनाकरन धड़े ने किया फैसले का विरोध

Political war in Tamil Nadu, AIADMK expelled Dinakaran from party including family
शशिकला

दिनाकरन धड़ा इस फैसले का खुलकर विरोध कर रहा है। सत्तूर से विधायक एसजी सुब्रह्मण्यन ने कहा कि पार्टी की रोजमर्रा के मामलों को देखने के लिए जल्द ही एक कमेटी गठित की जाएगी। दिनाकरन ही पार्टी के नेता और उपमहासचिव हैं। विधायक उनके निर्देशों का पालन करने को बाध्य हैं।

सभी धड़ों को एक होना चाहिए: थंबीदुरै
अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता एम थंबीदुरै ने ओ पनीरसेल्वम के नेतृत्व वाले पार्टी के विद्रोही गुट के साथ संधि की वकालत की है। मंगलवार को उन्होंने कहा, यह पार्टी के हित में है कि सभी धड़े एक साथ मिल जाएं और दिवंगत जयललिता की विरासत को आगे ले जाएं। हालांकि उन्होंने इस विलय के लिए मौजूदा मुख्यमंत्री को पद से हटाने की किसी भी संभावना से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed