{"_id":"634ff6220c826727c52156e4","slug":"political-rivals-devendra-fadnavis-and-sharad-pawar-to-meet-over-dinner-ahead-of-mca-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: MCA चुनाव से पहले पवार के साथ बैठी 'सरकार', शिंदे बोले- कुछ लोगों की रातों की नींद उड़ सकती है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: MCA चुनाव से पहले पवार के साथ बैठी 'सरकार', शिंदे बोले- कुछ लोगों की रातों की नींद उड़ सकती है
Thu, 20 Oct 2022 08:16 AM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 20 Oct 2022 08:16 AM IST
सार
महाराष्ट्र में हुए सियासी उलटफेर के बाद ये पहली बार है जब अलग-अलग दलों के ये तीनों नेता एक साथ इकट्ठे हुए। गौरतलब है कि हाल के महीनों में महाराष्ट्र में सियासी उठापटक हुई है। इस परिणाम है कि शिवसेना से विद्रोह करके एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर राज्य में नई सरकार बनाई है।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस, शरद पवार और एकनाथ शिंदे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र में अंधेरी पूर्व सीट पर उपचुनाव और बृह्नमुंबई महानगरपालिका चुनाव के चलते सियासी गतिविधियां तेज हैं। वहीं, कल मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के चुनाव भी होंने हैं। ऐसे में बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सुप्रीमो शरद पवार के 'डिनर' ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार के साथ रात्रिभोज में हिस्सा लिया। इस दौरान बीसीसीआई के नवनियुक्त कोषाध्यक्ष आशीष शेलार भी मौजूद रहे। एमसीए चुनाव से एक दिन पहले होने जा रही इस डिनर पार्टी को बेहद अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
इस मौके पर शिंदे ने कहा कि पवार के उनके और भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा करने से कुछ लोगों की रातों की नींद उड़ सकती है। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इसे पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ओर इशारा माना जा रहा है। मुख्यमंत्री शिंदे ने आगे कहा, "यह राजनीति करने की जगह नहीं है। हम सभी खेल के प्रशंसक और समर्थक हैं। इसलिए हम अपने राजनीतिक मतभेदों के बावजूद खेल के विकास के लिए साथ आए हैं।’’
विज्ञापन
हालांकि इस मुलाकात को दोनों पक्षों ने राजनीतिक मुलाकात नहीं बताया है। एनसीपी और सत्ताधारी दल के इन नेताओं का कहना है कि वे केवल क्रिकेट का जश्न मनाने के लिए इकट्ठे हो रहे हैं। वहीं, देवेंद्र फडणवीस के करीबियों का कहना है कि इस मुलाकात में केवल क्रिकेट और एमसीए चुनावों पर चर्चा होगी। इसे राजनीति की तराजू पर ना तौला जाए। लेकिन हाल फिलहाल की स्थितियों को देखते हुए इसे अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र में हुए सियासी उलटफेर के बाद ये पहली बार है जब अलग-अलग दलों के ये तीनों नेता एक साथ इकट्ठे होंगे। गौरतलब है कि हाल के महीनों में महाराष्ट्र में सियासी उठापटक हुई है। इस परिणाम है कि शिवसेना से विद्रोह करके एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर राज्य में नई सरकार बनाई है।
उद्धव पर भाजपा का तंज- मुह में राम, बगल में राहुल
इस बीच भाजपा ने बुधवार को कहा कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की राजनीति में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भगवान राम की जगह ले ली है। महाराष्ट्र में राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के स्वागत के लिए ठाकरे द्वारा कांग्रेस के निमंत्रण को स्वीकार करने के बाद भगवा पार्टी ने अपने पूर्व सहयोगी पर तंज कसा। यहां पत्रकारों से बात करते हुए राज्य भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के लिए भी कभी घर नहीं छोड़ा, लेकिन अब वह राहुल गांधी के स्वागत के लिए निकल पड़े हैं। ठाकरे के लिए यह 'मुह में राम, बगल में राहुल' है।