{"_id":"642432967dac2d27db01e786","slug":"polish-ambassador-adam-burakowski-speaks-in-hindi-on-his-tenure-and-time-spent-in-india-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adam Burakowski: वतन वापसी से पहले भावुक हुए पोलैंड के राजदूत, कहा- जहां भी जाउंगा भारत हमेशा दिल में रहेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Adam Burakowski: वतन वापसी से पहले भावुक हुए पोलैंड के राजदूत, कहा- जहां भी जाउंगा भारत हमेशा दिल में रहेगा
Wed, 29 Mar 2023 06:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 29 Mar 2023 06:19 PM IST
सार
पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने भारत में अपने कार्यकाल और यहां बिताए गए समय के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने हिंदी में बात करते हुए बताया कि उन्होंने दिल्ली में पांच साल से ज्यादा समय दिल्ली में अपने परिवार के साथ बिताया है। यह समय उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Adam Burakowski
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत में पोलैंड के राजदूत के रूप में पांच साल से भी ज्यादा समय तक अपनी सेवाएं देने वाले एडम बुराकोव्स्की अब अपने देश लौटने को तैयार हैं। इस मौके पर प्रेस कांफ्रेस के दौरान जब उनसे भारत में बिताए गए उनके समय और अनुभवों के बारे में पूछा गया तो वे भावुक नजर आए। इस दौरान हिंदी में बोलते हुए उन्होंने यहां के अपने अनुभवों को साझा किया। एडम बुराकोव्स्की ने कहा कि उन्होंने भारत में अपने जीवन का बेहतरीन समय गुजारा है। वे जहां भी जांएगे भारत उनके दिल में हमेशा रहेगा।
विज्ञापन
#WATCH | Polish ambassador Adam Burakowski speaks in Hindi on his tenure and time spent in India pic.twitter.com/AydZBzG51r
— ANI (@ANI) March 29, 2023विज्ञापन
हिंदी में बोलते हुए भावुक हुए पोलैंड के राजदूत
पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने भारत में अपने कार्यकाल और यहां बिताए गए समय के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने हिंदी में बात करते हुए बताया कि उन्होंने पांच साल से ज्यादा समय दिल्ली में अपने परिवार के साथ बिताया है। यह समय उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने हिंदी में बोलते हुए कहा कि वे भारत में बिताए गए अपने समय को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने बताया कि उनके जीवन का एक बड़ा और महत्वपूर्ण समय यहां गुजरा। अपने परिवार के बारे में बोलते हुए पोलैंड के राजदूत ने आगे कहा कि उनके बच्चों की अब तक की आधी जिंदगी भारत में गुजरी है।
विज्ञापन
जहां भी जाउंगा भारत हमेशा साथ होगा- बुराकोव्स्की
इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति, यहां के खान-पान, संगीत आदि के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति आगे भी पोलैंड और जहां भी वह जाएंगे उनके साथ रहेगी। इस दौरान उन्होने बताया कि वे दक्षिण अफ्रीका जाने वाले हैं। जहां भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं।