फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   polio surveillance team of WHO and other field staff join fight against Coronavirus

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में देश से पोलियो मिटाने वाली डब्ल्यूएचओ की सर्विलांस टीम भी तैनात

Wed, 15 Apr 2020 06:31 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 15 Apr 2020 06:31 PM IST
सार

भारत में पोलियो के खिलाफ लड़ाई में जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाने वाले उपायों को अब कोरोना वायरस से जंग में इस्तेमाल किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि संगठन के राष्ट्रीय पोलियो सर्विलांस नेटवर्क और अन्य फील्ड स्टाफ को कोरोना से जंग में व्यवस्थित तरीके से तैनात किया है। 

विज्ञापन
polio surveillance team of WHO and other field staff join fight against Coronavirus
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, 'भारत और डब्ल्यूएचओ साथ में अपनी योग्यता और क्षमता का नमूना दिखा चुके हैं। हम पोलियो से छुटकारा पाने में कामयाब रहे थे। आज मैं आपको आपकी क्षमताएं याद दिलाना चाहता हूं और बताना चाहता हूं कि हम साथ मिलकर बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। ' उन्होंने कहा, 'फील्ड में मौजूद आईडीएसपी, राज्य के रैपिड रिस्पॉन्स दल और डब्ल्यूएचओ- आप सभी कोरोना से जंग में योद्धा हैं। आपके संयुक्त प्रयासों के साथ हम कोरोना को हरा सकते हैं और लोगों की जान बचा सकते हैं।'

विज्ञापन


डॉ. हर्षवर्धन के साथ डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने भी डब्ल्यूएचओ और बाकी स्टाफ को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'राष्ट्रीय पोलियो सर्विलांस प्रोजेक्ट ने पोलियो को समाप्त करने में प्रमुख भूमिका निभाई थी और समय रहते महत्वपूर्ण व सही डाटा उपलब्ध कराया था जिनसे सही नीतियां बनाने में सफलता मिली थी।' उन्होंने कहा, यह समय अपने पूरे अनुभव, ज्ञान और योग्यताओं को इस्तेमाल करने का है जिससे कोरोना वायरस महामारी से चल रही जंग को जीता जा सके। 
विज्ञापन


डॉ. खेत्रपाल ने कहा, भारत के पास अपनी अलग चुनौतियां हैं साथ ही उसके पास उनसे उबरने की क्षमता भी है। साल 2014 में देश से पोलियो का उन्मूलन इसका उदाहरण है। उन्होंने साल 1994 में दिल्ली का स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए पोलियो से निपटने के लिए उठाए गए डॉ. हर्षवर्धन के उपायों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि उनके कई प्रयासों को देश भर में बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया गया, साथ ही कई अन्य देशों ने भी उन्हें अपनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed