फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   police raid 37 arrested from kolkata five star hote for partying amid covid restrictions

कोलकाता: कोरोना पाबंदियों के बीच होटल में चल रही थी रेव पार्टी, पुलिस ने 37 लोगों को किया गिरफ्तार

Sun, 11 Jul 2021 11:44 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 11 Jul 2021 11:44 AM IST
सार

कोविड प्रतिबंधों के बीच कोलकाता के फाइव स्टार होटल में रेव पार्टी चल रही थी, पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर 37 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें महिला और पुरुष शामिल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
police raid 37 arrested from kolkata five star hote for partying amid covid restrictions
कोलकाता पुलिस

विस्तार

कोलकाता में पांच सितारा होटल में कोविड-19 संबंधी पाबंदियों का उल्लंघन करते हुए पार्टी करने पर शनिवार देर रात कम से कम 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि कोलकाता में पार्क स्ट्रीट पर पार्क होटल में छापा मारकर दो महंगी कार और 38 मोबाइल फोन समेत कई अन्य सामान जब्त किए गए।
विज्ञापन


कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘एक खुफिया सूचना मिलने पर पार्क होटल पर देर रात करीब एक बजकर 15 मिनट पर छापा मारा गया और कोविड संबंधी पाबंदियों के बीच तेज आवाज में संगीत बजाकर पार्टी करने पर दूसरी तथा तीसरी मंजिल से 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया।’’उन्होंने बताया, ‘‘छापे के दौरान गिरफ्तार लोगों में से कुछ ने पुलिस अधिकारियों से साथ दुर्व्यवहार किया।’’
विज्ञापन


पुलिस ने बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दो पायनियर डीजे डिस्क, एक एम्प्लीफायर, दो साउंड बॉक्स, एक डीजे लाइट, तीन हुक्के, शराब की चार बोतलें और एक गांजे की ‘पुड़ियां’ भी बरामद कीं। उन्होंने बताया कि पार्क स्ट्रीट पुलिस थाने में आईपीसी और आपदा प्रबंधन कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed