फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   police officers beaten by some drunk persons

ताजमहल पर पुलिस को झाडू से पीटा, सिपाही की वर्दी फाड़ी

Wed, 29 Jun 2016 04:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 29 Jun 2016 04:52 AM IST
विज्ञापन
police officers beaten by some drunk persons
गाड़ी रोकने पर पुलिस को पीटा। - फोटो : अमर उजाला

ताजमहल के पश्चिमी गेट पर अति सुरक्षित क्षेत्र यलो जोन में कार लेकर घुसे पश्चिमपुरी दिल्ली के नशे में धुत पर्यटकों ने रोके जाने पर पुलिस के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो एक सिपाही की वर्दी फाड़ डाली। हेड कांस्टेबल को थप्पड़ मारे। पुलिस बूथ के नीचे से झाड़ू उठाकर उससे पीटा।

विज्ञापन


महिला पर्यटक ने अपशब्द कहते हुए वर्दी उतरवाने की धमकी दी। बाद में पुलिस सभी को पकड़कर ताजगंज थाना ले आई। पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें दो महिला आरोपियों को थाना से जमानत दे दी गई। शेष तीन को आज बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


वाकया साढ़े पांच बजे का है। ताजमहल पर एंट्री के लिए पर्यटकों की भीड़ थी। बैरियर पर लाइन लंबी होती जा रही थी। तभी वाहनों के लिए प्रतिबंधित यलो जोन में तेज रफ्तार से एक कार आई। सिपाही ने उसे रोकने के लिए हाथ से इशारा किया। उसमें से एक युवती निकली। उसने सिपाही से कहा, ‘तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई कार रोकने की, अगर मैं ब्रेक न मारती तो ऊपर पहुंच जाते।’

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने बुला लिए साथी युवक

police officers beaten by some drunk persons

सिपाही ने कहा कि यहां कार लाना प्रतिबंधित है, आपके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस पर वह युवती कार छोड़कर चली गई और एक मिनट बाद अपने साथी युवकों के साथ पहुंची। ताज सुरक्षा में तैनात सिपाही सतेंद्र सिंह ने बताया कि उन लोगों ने आते ही मारपीट शुरू कर दी।

एक पर्यटक ने पुलिस बूथ के नीचे रखी झाड़ू उठाकर सिपाही को पीटा। एक अन्य पर्यटक ने रोका तो उसे भी पीट डाला। ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल सचिन कुमार की वर्दी फाड़ डाली। हेडकांस्टेबल रामदास, कांस्टेबल प्रबल प्रताप के साथ भी मारपीट की। उन्हें झाड़ू से पीटा।

यह देखकर और पुलिसकर्मी आ गए। तब जाकर उन्हें पकड़ा जा सका। पुलिस ने बताया कि सभी ने शराब पी रखी थी। उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने बताया कि इसमें उनके नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस की ओर से उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

आरोपियों में विक्रांत, उसकी पत्नी दिलमीत बब्बर, रिंकू चोपड़ा, अदिति सिंह और कशिश जॉली शामिल हैं। अदिति और दिलमीत को थाना से जमानत दे दी गई है।  उधर, एक सिपाही ने घटनाक्रम का पूरा वीडियो तैयार किया है। यह थाना पुलिस को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed